BusinessViral

आधार यूजर्स के लिए बड़ी खबर: पुराने mAadhaar ऐप की छुट्टी, तुरंत जान लें नए ऐप के फीचर्स

आधार यूजर्स के लिए बड़ी खबर: पुराने mAadhaar ऐप की छुट्टी, तुरंत जान लें नए ऐप के फीचर्स

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया है कि जल्द ही mAadhaar ऐप को बंद कर दिया जाएगा और इसकी जगह नया आधार ऐप UIDAI द्वारा लॉन्च किया जाएगा. अगर आप भी mAadhaar ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपको ये जरूर जानना चाहिए कि UIDAI क्यों mAadhaar ऐप को बंद करके नया आधार ऐप लॉन्च करने जा रहा है.

आधार यूजर्स के लिए बड़ी खबर: पुराने mAadhaar ऐप की छुट्टी, तुरंत जान लें नए ऐप के फीचर्स
आधार यूजर्स के लिए बड़ी खबर: पुराने mAadhaar ऐप की छुट्टी, तुरंत जान लें नए ऐप के फीचर्स

क्यों बंद होगा mAadhaar ऐप?

mAadhaar ऐप समय के साथ पुराना हो गया है और इसकी डेटा प्राइवेसी में नए अपडेट की जरूरत महसूस की गई है, जिसके चलते UIDAI ने फैसला किया है कि नया आधार ऐप यूजर्स के लिए लॉन्च किया जाए. जिसमें कई एडवांस फीचर्स होंगे जो डेटा प्राइवेसी और सिक्योरिटी पर काफी फोकस होंगे.

Khabar Monkey

UIDAI का नया आधार ऐप आप एप्पल ऐप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं UIDAI के अनुसार नए आधार ऐप की मदद से यूजर्स अपने आधार से जुड़ी जानकारी को सुरक्षित तरीके से स्टोर और अपडेट कर सकते हैं, वहीं जरूरत पड़ने पर चुनिंदा जानकारी शेयर भी कर सकते हैं.

नए Aadhaar ऐप के फीचर्स

UIDAI के नए आधार ऐप में पहले के मुकाबले ज्यादा सेफ और हाईटेक हैं. आपको बता दें पहले mAadhaar ऐप में सत्यापन के दौरान यूजर्स की पूरी जानकारी सामने आ जाती थी, लेकिन नए आधार ऐप में केवल जरूरी जानकारी ही शेयर की जाती है. इसके साथ ही UIDAI का नया ऐप फास्ट, सेफ और स्मार्ट डिजिटल एक्सपीरियंस देता है. इसके साथ ही नए आधार ऐप में सेफ क्यूआर कोड आधारित आधार शेयरिंग और हाई केवाईसी फीचर्स भी मौजूद है.

नए आधार ऐप के हाईटेक फीचर्स

  • QR कोड के जरिए आधार साझा करना
  • फेस ऑथेंटिकेशन
  • बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक सुविधा
  • केवल जरूरी जानकारी साझा करने का विकल्प
  • बेहतर गोपनीयता और सुरक्षा
  • आधार सत्यापन होगा और आसान

OTP से वेरिफिकेशन की नहीं पड़ेगी जरूरत

नए आधार ऐप में mAadhaar ऐप की तरह वेरिफिकेशन के लिए SMS के जरिए जो ओटीपी आता था, उसकी जरूरत यूजर्स को नहीं पड़ेगी. दरअसल नए आधार ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन और क्यूआर कोड की मदद से वेरिफिकेशन किया जाएगा.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply