गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
क्या संन्यास लेने वाले हैं जेम्स एंडरसन? लंकाशायर के फैसले से इंग्लैंड के दिग्गज पर उठे सवाल​ | नॉटिंघम पुलिस फायरिंग: अधिकारी को गोली मारने के मामले में कई गिरफ्तारियां​ | अर्शदीप सिंह ने बनाया अनोखा शतक, विराट और सूर्या के खास क्लब में मारी एंट्री; रोहित शर्मा अब भी नंबर-1!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आंखों में जलन होने पर बार-बार पानी डालना सही या गलत? डॉक्टर से जानें बचाव का तरीका​

आंखों में जलन होने पर कई लोग बारबार आंखों पर पानी के छींटे मारते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से जलन कम हो जाएगी और आंखों को आराम मिलेगा. लेकिन क्या हर बार आंखों में जलन होने पर पानी डालना सही है? दरअसल, आंखों में जलन की वजह धूलमिट्टी, एलर्जी, ड्राई आई या […]

आंखों में जलन होने पर कई लोग बारबार आंखों पर पानी के छींटे मारते हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से जलन कम हो जाएगी और आंखों को आराम मिलेगा. लेकिन क्या हर बार आंखों में जलन होने पर पानी डालना सही है? दरअसल, आंखों में जलन की वजह धूलमिट्टी, एलर्जी, ड्राई आई या लंबे समय तक मोबाइल और कंप्यूटर की स्क्रीन देखना हो सकती है. ऐसे में जलन का सही कारण जानना जरूरी है, क्योंकि हर समस्या का इलाज आंखों में पानी डालना नहीं है.

वैसे दिल्लीएनसीआर में बढ़े हुए प्रदूषण की वजह से भी कुछ लोगों को आंखों में जलन या खुजली की समस्या होती है. पॉल्यूशन और एलर्जी की वजह से ये प्रॉब्लम बहुत ज्यादा परेशान करती है.

श्रेया आई सेंटर के चेयरमैन और डायरेक्टर डॉ. राकेश गुप्ता के मुताबिक, आंखों में जलन होने पर बारबार पानी डालने के बजाय उसकी वजह पहचानना जरूरी है. समस्या के कारण के हिसाब से ही सही उपचार करना चाहिए.

आंखों में जलन होने पर पानी डालना कब सही है?

अगर आंखों में धूलमिट्टी या कोई बाहरी कण चला गया है, तो साफ पानी से आंख धोने से उसे बाहर निकालने में मदद मिल सकती है. हालांकि, हर बार जलन होने पर आंखों में पानी डालना जरूरी नहीं है. अगर किसी केमिकल के आंख में चले जाने से जलन हो रही है, तो तुरंत साफ पानी से आंख को कम से कम 20 मिनट तक लगातार धोना चाहिए. इसके बाद तुरंत चिकित्सा सहायता लेनी चाहिए. ऐसी स्थिति में इलाज में देरी करना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

ड्राई आई या स्क्रीन देखने से हो रही जलन तो क्या करें?

लंबे समय तक मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की स्क्रीन देखने से आंखों में सूखापन और जलन की समस्या हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि स्क्रीन देखते समय व्यक्ति सामान्य से कम बार पलकें झपकाता है. इससे आंखों की नमी कम हो सकती है. ऐसी स्थिति में बारबार पानी डालने के बजाय प्रिजर्वेटिवफ्री आर्टिफिशियल टियर्स यानी आंखों को नम रखने वाली आई ड्रॉप से राहत मिल सकती है. स्क्रीन देखते समय बीचबीच में ब्रेक लेना और पलकें झपकाते रहना भी मददगार हो सकता है. अगर जलन बारबार होती है या लंबे समय तक बनी रहती है, तो नेत्र विशेषज्ञ से जांच करवानी चाहिए.

आंखों में जलन होने पर इन गलतियों से बचें

बारबार पानी न डालें: अगर जलन का कारण सूखापन या एलर्जी है, तो बारबार पानी डालने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा.

आंखों को न रगड़ें: ऐसा करने से जलन बढ़ सकती है और आंख की सतह को नुकसान पहुंच सकता है.

बिना सलाह आई ड्रॉप न डालें: स्टेरॉयड या एंटीबायोटिक आई ड्रॉप का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए.

लक्षणों को न करें नजरअंदाज: अगर जलन बारबार हो रही है, तो इसके पीछे किसी दूसरी समस्या की आशंका हो सकती है.

कब तुरंत डॉक्टर को दिखाना जरूरी है?

अगर आंखों में तेज दर्द हो, रोशनी देखने में परेशानी हो, नजर धुंधली पड़ जाए या आंखों में बहुत ज्यादा रेडनेस हो, तो तुरंत आई स्पेशलिस्ट से जांच करवानी चाहिए. आंख में केमिकल जाने या अचानक नजर कम होने पर भी तुरंत डॉक्टरी इलाज लेना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करना है. इसे सीधे तौर पर चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें और स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श करें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY