Wednesday, April 15, 2026
Viral

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले स्वास्थ्य से संबंधित कौन कौन सी जांच होती है?

देश की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक पवित्र अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। इस साल ये यात्रा 57 दिनों तक चलने वाली है, जिसकी शुरुआत 3 जुलाई से होगी और 28 अगस्त तक चलेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) ने यात्रियों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (Compulsory Health Certificate – CHC) जरूरी किया है। यह प्रमाण पत्र 8 अप्रैल 2026 के बाद का ही मान्य होगा। यहां हम आपको उन प्रमुख जांचों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं को जमा करने होंगे। 

अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले स्वास्थ्य से संबंधित कौन कौन सी जांच होती है?
अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले स्वास्थ्य से संबंधित कौन कौन सी जांच होती है?

अनिवार्य शारीरिक जांच
अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं यात्रियों की डॉक्टर सबसे पहले आपकी सामान्य शारीरिक स्थिति की जांच करते हैं। जिसमें

ब्लड प्रेशर और पल्स रेट: हृदय की स्थिति समझने के लिए।

फेफड़ों की जांच: क्योंकि ऊंचाई पर ऑक्सीजन कम होती है।

हृदय की स्थिति: डॉक्टर स्टेथोस्कोप से दिल की धड़कन की जांच करते हैं।

ब्लड टेस्ट: हीमोग्लोबिन चेक करने के लिए

यूरिन टेस्ट: इन्फेक्शन या अन्य समस्याओं के लिए।

ECG: अगर आपकी उम्र 40-50 से अधिक है, तो हृदय की कार्यप्रणाली देखने के लिए यह अनिवार्य हो सकता है।

छाती का एक्स-रे: फेफड़ों की स्थिति जानने के लिए।

इन बातों का रखें ध्यान
अधिकृत डॉक्टर: आप किसी भी डॉक्टर से सर्टिफिकेट नहीं बनवा सकते। श्राइन बोर्ड (SASB) की वेबसाइट पर प्रत्येक राज्य के लिए अधिकृत डॉक्टरों और अस्पतालों की सूची दी गई है। इन जगहों से ही हेल्थ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। 

CHC फॉर्म: आपको बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in से स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म में आपको खुद भी घोषणा करनी होगी कि आपको सांस लेने में तकलीफ, मिर्गी, हार्ट अटैक या हाई ब्लड प्रेशर जैसी पुरानी बीमारियां तो नहीं हैं।

कौन लोग जा सकते हैं अमरनाथ यात्रा पर 
आयु सीमा: 13 साल से कम और 70 साल से अधिक आयु के लोगों को अनुमति नहीं है।
गर्भावस्था: 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply