मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Shardiye Navratri 2026 Vakri: नवरात्र में शनि समेत 4 ग्रह वक्री! इन 3 राशियों के लोग हो सकते हैं अमीर​ | नानी के साथ कमरे में सोया था, रात में चाकू से 24 बार गोद डाला; नाती ने क्यों किया खौफनाक मर्डर​ | अभी अभीः पीएम मोदी के कददावर मंत्री का इस्तीफा, राज्यसभा भी छोड़ी-जानें पूरा मामला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अभी अभीः ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश, बाल-बाल बची-मचा हडकंप​

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के पास मंगलवार शाम एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब ममता अपने कालीघाट स्थित आवास के पास दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं। ममता इस घटना में घायल नहीं हुईं। […]

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उनके घर के पास मंगलवार शाम एक महिला ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घटना शाम करीब 6 बजे की है, जब ममता अपने कालीघाट स्थित आवास के पास दुर्गा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं।

ममता इस घटना में घायल नहीं हुईं। घटना के बाद उन्होंने पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और फिर अपने आवास लौट गईं। TMC की पूर्व राज्यसभा सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के मुताबिक, आरोपी महिला का नाम तनिष्ठा साहा है।

वह इलाके में सिविक वॉलंटियर के तौर पर जानी जाती है। सेन ने आरोप लगाया कि महिला नशे की हालत में गालीगलौज कर रही थी और चाकू लेकर ममता की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी।

ममता बनर्जी को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा

बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। यह भारत में दी जाने वाली उच्चतम सुरक्षा श्रेणियों में से एक है। यह सुरक्षा आमतौर पर उन लोगों को दी जाती है, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों के आकलन के मुताबिक गंभीर खतरा हो सकता है।

Z+ सुरक्षा व्यवस्था में आम तौर पर करीब 50 से 55 सुरक्षाकर्मियों की टीम होती है। इसमें करीबी सुरक्षाकर्मी, आवास की सुरक्षा में तैनात जवान और आवाजाही के दौरान सुरक्षा देने वाले कर्मी शामिल हो सकते हैं।

ये जवान अलगअलग शिफ्ट में काम करते हैं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे बनी रहे। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों की वास्तविक संख्या संबंधित व्यक्ति के खतरे के आकलन और सुरक्षा प्रोटोकॉल के मुताबिक अलगअलग हो सकती है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY