गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Avinash Mishra ने Eisha Singh को किया चीट? एक्ट्रेस की मां के वायरल ऑडियो क्लिप ने खोली धोखे की पूरी पोल​ | 10वीं मंजिल से गिरकर हुई थी प्रेमिका की मौत… 37 दिन बाद लखनऊ जेल में प्रेमी ने दी जान, खुद कोर्ट में किया था सरेंडर​ | भारत में तेल बेचने की रेस: टॉप पर रूस, UAE को पछाड़कर ये देश बना नंबर-2​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

अब नियमों के दायरे में चलेंगे ई-रिक्शा! मनमानी रोकने के लिए सरकार का मास्टरप्लान​

देश की सड़को पर ईरिक्शा की बढ़ती भीड़ और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार अब पूरी तरह सख्त हो गई है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया कि कारों के क्रैश टेस्ट सिस्टम यानी ‘भारत एनसीएपी’ की तरह अब ईरिक्शा के लिए भी सुरक्षा […]

देश की सड़को पर ईरिक्शा की बढ़ती भीड़ और उनसे होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए केंद्र सरकार अब पूरी तरह सख्त हो गई है. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया कि कारों के क्रैश टेस्ट सिस्टम यानी ‘भारत एनसीएपी’ की तरह अब ईरिक्शा के लिए भी सुरक्षा नियम बनाए जाएंगे.सरकार इसके लिए एक ठोस एक्शन प्लान तैयार करने में जुट गई है.

भारतीय युवा शक्ति ट्रस्ट जेआरडी टाटा अवार्ड्स 2026 में बोलते हुए नितिन गडकरी ने देश में हो रहे सड़क हादसों पर गंभीर चिंता जताई. उन्होंने बताया कि भारत में हर साल लगभग 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें करीब 1.8 लाख लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं. आम लोगों के सफर को सुरक्षित बनाने के मकसद से ही अब ईरिक्शा की मजबूती और सेफ्टी जांच के नए पैमाने तय किए जा रहे हैं.

आखिर क्या है भारत NCAP मॉडल?

साल 2023 में शुरू हुआ भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम देश का सरकारी वाहन रेटिंग सेफ्टी सिस्टम है. इसमें यात्री कारों का क्रैश टेस्ट करके देखा जाता है कि टक्कर होने पर अंदर बैठे लोग कितने सुरक्षित रहेंगे और उसी आधार पर गाड़ियों को 1 से 5 स्टार तक की रेटिंग दी जाती है. अब यही तरीका ईरिक्शा पर भी आजमाने की तैयारी है. इससे बाजार में बिकने वाले कमजोर और असुरक्षित ईरिक्शा पर रोक लगेगी और यात्रियों की जान को खतरा कम होगा.

5 साल में दुनिया का नंबर1 ऑटो हब बनने का सपना

इस कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने देश के के लिए एक बड़ा रोडमैप भी पेश किया. उन्होंने कहा कि सरकार अगले 5 सालों में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को दुनिया में पहले नंबर पर पहुंचाना चाहती है. यह काम थोड़ा मुश्किल है, लेकिन नामुमकिन बिल्कुल नहीं.

नितिन गडकरी ने बताया कि जब उन्होंने मंत्रालय संभाला था, तब यह सेक्टर 14 लाख करोड़ रुपये का था, जो आज बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. फिलहाल 78 लाख करोड़ रुपये के साथ अमेरिका पहले, 47 लाख करोड़ के साथ चीन दूसरे और भारत तीसरे पायदान पर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY