EntertainmentViral

अगर धर्मेंद्र हां कहते तो एंग्री यंग मैन ना बन पाते अमिताभ बच्चन, जानें फिल्म ‘जंजीर’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

हिंदी सिनेमा में ‘जंजीर’ को एक ऐसी फिल्म माना जाता है जिसने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास नहीं रचा, बल्कि अमिताभ बच्चन की पूरी किस्मत बदल दी। इसी फिल्म के बाद अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का ‘एंग्री यंग मैन’ कहा जाने लगा।

अगर धर्मेंद्र हां कहते तो एंग्री यंग मैन ना बन पाते अमिताभ बच्चन, जानें फिल्म ‘जंजीर’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा
अगर धर्मेंद्र हां कहते तो एंग्री यंग मैन ना बन पाते अमिताभ बच्चन, जानें फिल्म ‘जंजीर’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि अमिताभ इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे। कहा जाता है कि फिल्म के लिए सबसे पहले धर्मेंद्र को अप्रोच किया गया था।

उस दौर में धर्मेंद्र इंडस्ट्री के बड़े स्टार थे और राइटर जोड़ी सलीम और जावेद अख्तर ने ‘जंजीर’ की स्क्रिप्ट उन्हें सुनाई थी। धर्मेंद्र को कहानी इतनी पसंद आई कि उन्होंने स्क्रिप्ट के राइट्स भी खरीद लिए थे। हालांकि बाद में डेट्स और दूसरे कमिटमेंट्स की वजह से बात आगे नहीं बढ़ पाई।

धर्मेंद्र के बाद यह फिल्म कई बड़े सितारों के पास गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों को भी फिल्म के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन किसी ने कहानी को लेकर तो किसी ने अपने इमेज की वजह से इसे करने से मना कर दिया।

Khabar Monkey

उस समय रोमांटिक फिल्मों का दौर था और गुस्सैल पुलिस ऑफिसर की कहानी पर बहुत कम लोगों को भरोसा था। आखिरकार निर्देशक प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन पर दांव लगाया। हालांकि उन्हें ये सुझाव दिया गया था।

एक्टर प्राण ने निर्देशक को ‘बॉम्बे टू गोवा’ में का काम देखने को कहा। फिल्म में अमिताभ की परफॉर्मेंस, एक्शन और चिंगम चबाने वाला फाइटिंग सीन देखने के बाद प्रकाश मेहरा इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें ‘जंजीर’ के मुख्य किरदार के लिए साइन कर लिया। उन्हें यकीन हो गया कि अमिताभ ‘इंस्पेक्टर विजय’ के किरदार के लिए एकदम सही पसंद हैं।

उस वक्त अमिताभ लगातार फ्लॉप फिल्मों से जूझ रहे थे और इंडस्ट्री में उनकी पहचान मजबूत नहीं बन पाई थी। लेकिन ‘जंजीर’ रिलीज होते ही सब कुछ बदल गया। फिल्म में इंस्पेक्टर विजय के किरदार में अमिताभ का गंभीर अंदाज, दमदार डायलॉग और एक्शन दर्शकों को इतना पसंद आया कि वह रातोंरात स्टार बन गए।

उस समय अमिताभ बच्चन की लगातार 11 फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं, इसलिए कोई बड़ी अभिनेत्री उनके साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री (अब जया बच्चन) ने उनका साथ दिया और फिल्म ‘जंजीर’ में ‘माला’ का किरदार निभाने के लिए हामी भर दी।

ऑल टाइम हिट बनी ‘जंजीर’

अमिताभ बच्चन स्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। करीब 90 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारत में लगभग 3 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 17 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया था।

शुरुआती बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख अमिताभ बच्चन को आ गया था बुखार

हालांकि ‘जंजीर’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी रही थी। पहले 3-4 दिनों के कमजोर कलेक्शन को देखकर लगने लगा था कि फिल्म फ्लॉप हो जाएगी। इस बात को लेकर अमिताभ इतने तनाव में आ गए थे कि उन्हें बुखार तक आ गया था।

कुछ ही दिनों में फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली और सिनेमाघरों के बाहर ‘हाउसफुल’ के बोर्ड लगने लगे। फिल्म की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि यह कई थिएटर्स में 350 दिनों से भी ज्यादा समय तक चली।

फिर अमिताभ बच्चन के करियर में बड़ा बदलाव आया। ‘जंजीर’ ने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया और इसके बाद उन्हें बॉलीवुड का ‘एंग्री यंग मैन’ कहा जाने लगा।

Leave a Reply