रविवार, 11 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Kamal Haasan vs Elon Musk: कमल हासन ने एलन मस्क को दिया करारा जवाब, बोले- हमारी नीतियां कोई अरबपति तय नहीं करेगा, राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेगा भारत​ | Solar Tiles Technology: बिना सोलर पैनल के भी अब धूप से बना सकेंगे बिजली! जानें कैसे काम करती हैं ये टाइल्स​ | Flash Flood Nepal 2026: नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक बाढ़, घर-पुल बहे, बिहार में भी मंडराया खतरा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

CJP Press Conference: CJP की दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस, रिहाई के बाद रवाना हुए अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका​

: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दिपके , सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह रिहा कर दिया गया। करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद तीनों दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन से रवाना हो गए। हालांकि, उन्होंने बाहर निकलते समय मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने […]

: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं अभिजीत दिपके , सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह रिहा कर दिया गया। करीब 23 घंटे हिरासत में रहने के बाद तीनों दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन से रवाना हो गए। हालांकि, उन्होंने बाहर निकलते समय मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कार के अंदर से जानकारी दी कि पार्टी रविवार दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस October 11, 2026

अभिजीत दिपके , सौरव दास और आशुतोष रांका को रविवार सुबह दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन में एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। इसके बाद तीनों को इस शर्त पर रिहा किया गया कि वे एक साल तक शांति भंग नहीं करेंगे। पुलिस ने शनिवार को CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले तीनों नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान से हिरासत में लिया था। दिल्ली पुलिस का कहना था कि उन्हें एहतियातन हिरासत में रखा गया है।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन जारी

CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को लगातार दूसरे दिन जंतरमंतर पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। शनिवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पार्टी के समर्थकों को रास्ते में रोक दिया था।

पार्टी की ओर से दावा किया गया कि प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हजारों लोगों को रोका गया और करीब 7,000 लोगों को हिरासत में लिया गया। अब दोपहर 2 बजे होने वाली CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर नजर रहेगी, जिसमें पार्टी आगे की रणनीति और प्रदर्शन को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY