शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
जिम में सिर्फ डार्क चॉकलेट सूंघने से बढ़ सकता है आपका स्टैमिना? हैरान कर देगा नई स्टडी का दावा​ | IT शेयरों में आई तूफानी तेजी! Infosys, TCS और HCL Tech ने निवेशकों को किया मालामाल​ | 2026 में Maruti और Hyundai लाएंगी नई इलेक्ट्रिक कारें, एक MPV तो दूसरी Punch EV को देगी टक्कर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, दत्तात्रेय बोले- यह राम भक्तों की आस्था को आघात​

RSS On Ram Temple Donation Theft: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में देशभर में विपक्ष लगातार भाजपा सरकार और संघ पर हमलावर है। इस मामले पर संघ का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक्स हैंडल पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री […]

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, दत्तात्रेय बोले- यह राम भक्तों की आस्था को आघात​

RSS On Ram Temple Donation Theft: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में देशभर में विपक्ष लगातार भाजपा सरकार और संघ पर हमलावर है। इस मामले पर संघ का बड़ा बयान सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक्स हैंडल पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, दत्तात्रेय बोले- यह राम भक्तों की आस्था को आघात​
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, दत्तात्रेय बोले- यह राम भक्तों की आस्था को आघात​

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।

सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

दत्तात्रेय होसबाले ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।

भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए: दत्तात्रेय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :

श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और… pic.twitter.com/5T72nmx87T

— RSS July 3, 2026

वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल और शासन द्वारा गठित विशेष जांच दल करेंगे।

हिन्दू समाज से खास अपील

दत्तात्रेय ने बताया कि संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।

ये भी पढे़ं

दत्तात्रेय  ने कहा कि हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY