शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Iran-US Tension Explained: ट्रंप और ईरान के बीच फिर बढ़ा टकराव, क्यों अहम है होर्मुज जलडमरूमध्य और परमाणु समझौते पर क्यों अटका मामला?​ | हैदराबाद को मिली 3 बुलेट ट्रेन की सौगात! इन शहरों तक सफर होगा हाई-स्पीड​ | UP: पिस्टल दिखाकर कलमा पढ़वाया, धर्म परिवर्तन और निकाह का दबाव बनाया; दलित महिला ने बयां किया दर्द​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

​​इस मंदिर में दर्शन करने से हो जाता है तलाक, जानें इस मंदिर का रहस्य

मंदिर एक ऐसी जगह है जहां जाने से ही इंसान को सबसे ज्यादा शांति मिलती है। सभी लोग मंदिर में ऐसी आस्था रखते है​ और अपने सुख दूख में मंदिर जाना नहीं भुलते है।लेकिन मंदिर के नाम कई प्रकार के होते है और उनके निर्माण के पीछे की कहानी भी बहुत ही मजेदार होती है। […]

मंदिर एक ऐसी जगह है जहां जाने से ही इंसान को सबसे ज्यादा शांति मिलती है। सभी लोग मंदिर में ऐसी आस्था रखते है​ और अपने सुख दूख में मंदिर जाना नहीं भुलते है।लेकिन मंदिर के नाम कई प्रकार के होते है और उनके निर्माण के पीछे की कहानी भी बहुत ही मजेदार होती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं ​जिसका नाम ही तलाक का मंदिर है।

तलाक मंदिर सुनने में थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन इसके पीछे की कहानी बहुत ही मजेदार है। टोकई-जी का इतिहास करीब 500 साल पुराना है और यह मंदिर जापान कामाकुरा शहर में स्थित है। ये मंदिर उन महिलाओं का घर माना जाता है, जो घरेलू हिंसा का शिकार होती थी। महिलाएं अपने पतियों से छुटकारा पाने के लिए इस मंंदिर में पनाह लेती थीं।

महिलाओं के लिए बनाया यह मंदिर

बताया जाता है कि जापान में मातसुगोका टोकेई-जी के मंदिर का निर्माण 12वीं और 13वीं शताब्दी के दौरान किया गया था। उस समय जापानी समाज में तलाक के प्रावधान सिर्फ पुरुषों के लिए ही थे और ऐसे में तलाक से पीड़ित महिलाओं के लिए यह मंदिर बनाया गया। उस दौर में पुरुष अपनी पत्नी को बड़ी आसानी से तलाक देते थे। इसके बाद इस मंदिर के दरवाजे उन महिलाओं के लिए खुले रहते थे जो घरेलू हिंसा या दुर्व्यवहार का शिकार हुई थी।

एक नन ने करवाया इसका निर्माण

इस मंदिर का निर्माण काकूसान-नी नाम की एक नन ने अपने पति होजो टोकीमून की याद में बनवाया था। कहानियों में बताया जाता है कि वह न तो अपने पति से खुश थीं और न ही उनके पास तलाक लेने का कोई तरीका था। ऐसे में उसने इस मंदिर का निर्माण करवाकर वह इसमें रहने लगी।

तलाक की प्रकिया

जापान में महिलाओं के पति बिना वजह बताए अपनी शादी तोड़ देते थे। इसके लिए उन्हें एक नोटिस लिखना पड़ता था। इस मंदिर में तीन साल तक रहने के बाद महिलाएं अपने पति से संबंध तोड़ सकती थीं और बाद में इस कम कर दिया गया।

पुरुषों पर पाबंदी

इस मंदिर में पुरुषों का आना सख्त मना है लेकिन समय के साथ अब इसमें सभी का प्रवेश होने लग गया। लेकिन आज भी यह मंदिर तलाक मंदिर के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY