सोमवार, 10 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Noida News: एक महीने पहले बनी दुल्हन, अब 16वीं मंजिल से गिरकर मौत… पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप​ | Sugar Damage Skin: बॉडी ही नहीं स्किन की भी दुश्मन है सफेद चीनी, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें सच​ | Mohammed Shami का खुलासा: Yuvraj Singh के सामने कांपने लगी थी आवाज, Dressing Room का वो अनसुना किस्सा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

10 जुलाई से महंगी होने जा रही इस कंपनी की गाड़ियां, इतनी बढ़ जाएगी कीमत​

महिंद्रा की SUV खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को 10 जुलाई से थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक, उसकी SUV रेंज की कीमतों में औसतन 2.7% और कमर्शियल व्हीकल रेंज की कीमतों में औसतन 2% तक की […]

महिंद्रा की SUV खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों को 10 जुलाई से थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया है. कंपनी के मुताबिक, उसकी SUV रेंज की कीमतों में औसतन 2.7% और कमर्शियल व्हीकल रेंज की कीमतों में औसतन 2% तक की बढ़ोतरी की जाएगी. नई कीमतें 10 जुलाई 2026 से लागू होंगी. कंपनी ने बताया कि कच्चे माल की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण यह फैसला लिया गया है. हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी हर मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलगअलग होगी.

महिंद्रा ने कीमतें ऐसे समय बढ़ाने का फैसला किया है, जब भारतीय बाजार में उसकी SUVs की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है. कंपनी की बिक्री में लगातार अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसका बड़ा कारण देश में SUV सेगमेंट की बढ़ती लोकप्रियता है. महिंद्रा के पैसेंजर व्हीकल पोर्टफोलियो में केवल SUVs ही शामिल हैं. वहीं, पिछले कुछ महीनों में कंपनी की इलेक्ट्रिक SUVs की मांग में भी तेजी देखने को मिली है.

बढ़ती लागत बनी वजह

महिंद्रा से पहले कई अन्य वाहन निर्माता कंपनियां भी अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा चुकी हैं. कंपनी का कहना है कि वह पिछले कुछ महीनों से कच्चे माल की बढ़ी हुई लागत का बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही थी, लेकिन अब लागत लगातार बढ़ने के कारण उसका कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है.

इन मॉडल्स की सबसे ज्यादा मांग

कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद महिंद्रा की कई SUVs की बिक्री लगातार मजबूत बनी हुई है. पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने सालाना आधार पर दोहरे अंकों की वृद्धि दर्ज की है. Scorpio N, XUV700, Thar Roxx, XUV 3XO और हाल ही में लॉन्च हुई कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUVs को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यही वजह है कि महिंद्रा देश की प्रमुख SUV निर्माता कंपनियों में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है.

नए मॉडल्स पर भी तेजी से काम

महिंद्रा लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है. कंपनी ने हाल ही में XEV 9e का नया Cineluxe Edition पेश किया है, जिसमें नया एक्सटीरियर कलर और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं ताकि ग्राहकों को ज्यादा प्रीमियम अनुभव मिल सके.

इसके अलावा कंपनी कई नए मॉडल्स पर भी काम कर रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा जल्द ही Vision S कॉन्सेप्ट पर आधारित नई SUV लॉन्च कर सकती है. इस मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है. वहीं, कंपनी ने SXT नाम का ट्रेडमार्क भी रजिस्टर कराया है, जिससे संकेत मिलता है कि भविष्य में एक नया मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY