बुधवार, 12 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Sara Ali Khan Birthday: Star Kid होने के बावजूद Sara Ali Khan ने अभिनय से बनाई पहचान, डेब्यू से Filmfare तक का खास सफर​ | Solar Eclipse 2026: क्या भारत में दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें Sutak Timing और महत्व​ | इंग्लैंड में युजवेंद्र चहल ने मचाया तहलका, 7 मैचों में झटके 15 विकेट, विश्व कप 2027 के लिए ठोकी दावेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

बढ़ गईं Creta और Seltos की धड़कनें, कल लॉन्च होगी Nissan Tekton, मिलेंगे इतने दमदार फीचर्स​

जापान की कार निर्माता Nissan भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Tekton को 9 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी के लिए यह लॉन्च काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए Nissan भारत के सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कदम रखेगी. फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में Magnite, Gravite और XTrail […]

जापान की कार निर्माता Nissan भारत में अपनी नई कॉम्पैक्ट SUV Tekton को 9 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी के लिए यह लॉन्च काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए Nissan भारत के सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में कदम रखेगी. फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में Magnite, Gravite और XTrail जैसी SUV मौजूद हैं. Tekton के आने के बाद Nissan के भारतीय लाइनअप में चार मॉडल हो जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Nissan Tekton की अनुमानित शुरुआती एक्सशोरूम कीमत लगभग 10.49 लाख रुपये हो सकती है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 19.99 लाख रुपये तक जा सकता है. इस कीमत पर इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, Honda Elevate और Skoda Kushaq जैसी लोकप्रिय SUVs से होगा.

किस प्लेटफॉर्म पर बनेगी?

Nissan Tekton को उसी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद है, जिस पर Renault Duster बनी है. इस प्लेटफॉर्म की मदद से कंपनी भविष्य में इसी आधार पर कई नए मॉडल भी लॉन्च कर सकेगी.

मिल सकते हैं ये फीचर्स

फीचर्स के मामले में Nissan Tekton काफी प्रीमियम हो सकती है. इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, 6वे पावर एडजस्टेबल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डुअलजोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 48 रंगों वाली एम्बिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, 10.25इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Google Assistant सपोर्ट, वायरलेस फोन चार्जर, 360डिग्री कैमरा और 17 सेफ्टी फीचर्स वाला ADAS पैकेज शामिल हो सकता है. इसके अलावा SUV में 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलने की भी उम्मीद है, जिससे लंबी यात्राओं के दौरान ज्यादा सामान रखा जा सकेगा.

कैसा होगा डिजाइन?

कंपनी ने हाल ही में Tekton की झलक दिखाई थी. SUV के फ्रंट में बड़ी ग्रिल, बीच में Nissan का लोगो, Lशेप LED DRLs, LED हेडलाइट्स, मजबूत दिखने वाला फ्रंट बंपर और बोनट पर Tekton की बैजिंग देखने को मिलेगी. इसके अलावा इसमें रूफ रेल्स, ब्लैक फिनिश वाले ORVMs और फ्रंट कैमरा भी मिलेगा, जो 360डिग्री कैमरा सिस्टम का हिस्सा होगा.

तीन इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद

Nissan Tekton को तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है. पहला इंजन 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल होगा, जो 99 bhp की पावर और 166 Nm का टॉर्क देगा. इसके साथ 6स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की संभावना है. दूसरा विकल्प 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा, जो 160 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क पैदा करेगा. इसमें 6स्पीड मैनुअल और 6स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है. तीसरा विकल्प 1.8 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन हो सकता है. यह इंजन करीब 160 bhp की पावर और 172 Nm का टॉर्क देने की उम्मीद है. हाइब्रिड तकनीक की वजह से इसमें बेहतर माइलेज और कम ईंधन खर्च मिलने की संभावना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY