सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Ayushmann Khurrana Birthday: ट्रेन में गाने से लेकर National Award जीतने तक, ऐसा रहा सफर​ | India-EU FTA: यूरोप में बजेगा भारतीय कारों का डंका! 2.5 लाख गाड़ियों पर 8% ड्यूटी की बड़ी डील​ | काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, अब संभालेंगे UPSSSC के उपसचिव की कमान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Xi Jinping की इस कार को छूना भी आसान नहीं! Hongqi N701 की सुरक्षा है बेहद खास​

नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का भारत पहुंचना भी शुरू हो गया है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत आ चुके हैं. जाहिर है, इस दौरान दुनिया की नजरें उनकी बैठकों और BRICS से जुड़े […]

नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का भारत पहुंचना भी शुरू हो गया है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत आ चुके हैं. जाहिर है, इस दौरान दुनिया की नजरें उनकी बैठकों और BRICS से जुड़े फैसलों पर रहेंगी. लेकिन शी जिनपिंग के साथ भारत पहुंची उनकी खास कार भी लोगों का ध्यान खींच रही है.

शी जिनपिंग के काफिले में शामिल Hongqi N701 कोई आम लग्जरी कार नहीं है. इसे खास सरकारी इस्तेमाल और हाईसिक्योरिटी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. यही वजह है कि इस कार के डिजाइन से लेकर सुरक्षा तक, कई चीजें आम कारों से काफी अलग हैं.

आम लोगों के लिए नहीं बनी N701

को आम ग्राहकों के लिए तैयार नहीं किया गया है. यह चीन की खास सरकारी कारों में शामिल है और इसका इस्तेमाल बड़े अधिकारियों और सरकारी कार्यक्रमों के दौरान किया जाता है.Hongqi नाम का मतलब लाल झंडा होता है. इस ब्रांड का चीन के सरकारी आयोजनों से काफी पुराना रिश्ता रहा है. शी जिनपिंग विदेशी दौरों के दौरान भी इस खास कार का इस्तेमाल करते हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, N701 की करीब 50 यूनिट ही तैयार की जानी हैं. इन कारों का इस्तेमाल मुख्य रूप से सरकारी कामों के लिए किया जाएगा. यही वजह है कि इसे आम शोरूम में जाकर खरीदना संभव नहीं है.

5.5 मीटर लंबी, लिमोजिन जैसा लुक

Hongqi N701 का आकार काफी बड़ा है. इसकी लंबाई करीब 5.5 मीटर बताई जाती है. पहली नजर में इसका डिजाइन एक बड़ी लग्जरी लिमोजिन जैसा लगता है. यह कार से मिलतीजुलती नजर आती है, लेकिन इसमें कई अलग डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं. आगे की तरफ बड़ी और ऊंची ग्रिल है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स और क्रोम फिनिश दिखाई देती है. इसके साथ डार्क शेड वाले हेडलैंप मिलते हैं. बोनट पर लाल रंग का खास निशान दिया गया है, जबकि फ्रंट फेंडर पर छोटे लाल बैज नजर आते हैं. खिड़कियों के आसपास क्रोम फिनिश और मोटे बीपिलर कार के लुक को और मजबूत बनाते हैं. पीछे की तरफ सिंपल डिजाइन वाले LED टेललैंप दिए गए हैं.

खास बात यह है कि आज की कई लग्जरी कारों की तरह N701 का डिजाइन बहुत ज्यादा चमकदार या भविष्य जैसा नहीं रखा गया है. इसका लुक काफी सादा और सरकारी कार जैसा है. शायद यही सादगी इसे बाकी कारों से अलग बनाती है.

सेफ्टी को लेकर कई खास दावे

Hongqi N701 की पूरी तकनीकी जानकारी और सुरक्षा फीचर्स को सार्वजनिक नहीं किया गया है. कार की आधिकारिक कीमत भी सामने नहीं आई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी सुरक्षा को लेकर कई दावे किए जाते रहे हैं.

रिपोर्ट्स के अनुसार, कार में बुलेटप्रूफ ग्लास, मजबूत आर्मर प्लेटिंग और 21इंच के बुलेटप्रूफ टायर दिए जा सकते हैं. यह भी दावा किया जाता है कि कार को छोटे बम धमाकों के असर से बचाने के लिए तैयार किया गया है. इसके अलावा इसमें ऐसा एयर कंप्रेशन सिस्टम होने की बात कही जाती है, जो केमिकल अटैक जैसी स्थिति में कार के अंदर मौजूद लोगों की सुरक्षा में मदद कर सकता है.

V12 इंजन की भी चर्चा

पावर की बात करें तो रिपोर्ट्स में Hongqi N701 में 6.0 लीटर V12 इंजन दिए जाने का दावा किया गया है. इससे करीब 408 हॉर्सपावर की ताकत मिलने की बात कही जाती है. ये कार सिर्फ़ 8.5 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकती हैं. इसी Hongqi की L5 लिमोज़ीन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2025 में चीन दौरे के दौरान सफर किया था. इसका बड़ा आकार और खास डिजाइन इसे H9 जैसे आम प्रोडक्शन मॉडल से अलग पहचान देता है.

Hongqi का सरकार से पुराना कनेक्शन

Hongqi की शुरुआत साल 1958 में हुई थी. कंपनी का चीन की सरकार और बड़े सरकारी कार्यक्रमों से लंबे समय से संबंध रहा है. शुरुआती दौर में Hongqi की कारें आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि चीन के बड़े सरकारी अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए बनाई जाती थीं.समय के साथ कंपनी ने आम ग्राहकों के लिए भी लग्जरी कारें, SUV और इलेक्ट्रिक मॉडल पेश किए। इसके बावजूद Hongqi N701 जैसी कार आज भी कंपनी के पुराने सरकारी कनेक्शन और खास सुरक्षा वाली गाड़ियों की पहचान को दिखाती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY