शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी​

Sudhanshu Trivedi Statement On Donation Controversy: राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सियासत तेज है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ.सुधांशु त्रिवेदी ने आगरा में इस मुद्दे पर स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि किसी ने भगवान […]

राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी​

Sudhanshu Trivedi Statement On Donation Controversy: राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर सियासत तेज है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ.सुधांशु त्रिवेदी ने आगरा में इस मुद्दे पर स्पष्ट और कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यदि किसी ने भगवान राम के नाम और उनके धाम के नाम पर पाप किया है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी​
राम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी​

करोड़ों रामभक्तों की आस्था का विषय

बुधवार को कमलानगर स्थित राज्यसभा सांसद नवीन जैन के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉ.त्रिवेदी ने कहा कि वह स्वयं भी राम मंदिर आंदोलन से भावनात्मक रूप से जुड़े रहे हैं। ऐसे में चंदे में कथित गड़बड़ी की खबर उन्हें व्यक्तिगत रूप से भी आहत करती है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आर्थिक अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा विषय है।

दोषियों को न राजदंड से बचाया जाएगा और न ही धर्मदंड

उन्होंने कहा कि “भगवान राम का नाम लेने से पाप कटते हैं, लेकिन यदि किसी ने राम के नाम पर ही पाप किया है तो उसे न राजदंड से बचाया जाएगा और न ही धर्मदंड से।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई केवल भावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि ठोस साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए ताकि न्यायालय में दोषियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जा सके।

भाजपा आस्था के विषयों पर राजनीति नहीं करती

विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए ने कहा कि देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि भगवान राम की आस्था का सम्मान कौन करता है और कौन इस मुद्दे का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा आस्था के विषयों पर राजनीति नहीं, बल्कि जवाबदेही और न्याय में विश्वास रखती है।

अपने आगरा दौरे के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए डॉ. त्रिवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से उनकी जयंती तक पूरे देश में जनजागरण अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत उनका आगरा आगमन हुआ है।

देश की अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि समेत कई वैश्विक संस्थाएं भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था मान रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश आज वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है और विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

डॉ.त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के मुद्दों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और जनता भी इन प्रयासों का समर्थन कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY