शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

पिता की इज्जत बचाने के लिए 17 वर्षीय नाबालिग ने दी जान! सुसाइड नोट से खुलासा, अमरावती में सनसनी​

Amravati Minor Girl Suicide Case: अमरावती जिले के शेंदुरजना घाट थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने नाबालिग प्रेमी, उसके एक दोस्त तथा मृतका की दो सहेलियों सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज […]

पिता की इज्जत बचाने के लिए 17 वर्षीय नाबालिग ने दी जान! सुसाइड नोट से खुलासा, अमरावती में सनसनी​

Amravati Minor Girl Suicide Case: अमरावती जिले के शेंदुरजना घाट थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने नाबालिग प्रेमी, उसके एक दोस्त तथा मृतका की दो सहेलियों सहित 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिता की इज्जत बचाने के लिए 17 वर्षीय नाबालिग ने दी जान! सुसाइड नोट से खुलासा, अमरावती में सनसनी​
पिता की इज्जत बचाने के लिए 17 वर्षीय नाबालिग ने दी जान! सुसाइड नोट से खुलासा, अमरावती में सनसनी​

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई को दोपहर के समय किशोरी अपने घर में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। उल्टियां होने पर परिजनों ने उसे तत्काल वरुड के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर परिजन मौत के कारणों से अनभिज्ञ थे।

आरोपी का दोस्त व सहेलियां कर रही थीं परेशान

सुसाइड नोट में किशोरी ने लिखा है कि पिछले करीब 10 महीनों से उसका एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के से प्रेम संबंध था। उसने आरोप लगाया कि लड़के ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। नोट में यह भी उल्लेख है कि आरोपी का एक दोस्त तथा उसकी दो सहेलियां भी उसे लगातार परेशान और अपमानित करती थीं।

इसी मानसिक दबाव और पिता की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने के भय से उसने यह कदम उठाने की बात लिखी है। साथ ही उसने सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।

चार आरोपियों पर मामला दर्ज

सुसाइड नोट मिलने के बाद मृतका की मां की शिकायत पर के शेंदुरजना घाट पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पोक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। साथ ही उसके दोस्त और मृतका की दो सहेलियों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।

मुख्य आरोपी नाबालिग होने के कारण उसे हिरासत में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। शेंदुरजना घाट थाने के थानेदार राहुल गवई ने बताया कि सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

बैग से मिला सुसाइड नोट

मृतिका के सामान की जांच के दौरान उसके बैग से एक सुसाइड नोट मिला। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सुसाइड नोट को जांच का महत्वपूर्ण आधार मानते हुए पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY