बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs WI: मैच से पहले दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का ऐलान, 1 बदलाव के साथ उतरेगा भारत!​ | पिता भाजपा के समर्थन से बने थे राज्यसभा सांसद, अब अखिलेश ने बेटे को बनाया उम्मीदवार, कौन हैं धनराज नथवानी?​ | सोने की कीमतों में तेजी के बीच बिना बिल खरीदारी बढ़ी, कैश डील में ₹10,000 तक की छूट|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

World Heart Day: एक मिनट में 72 धड़कन, 6 लीटर खून पंप… आपका दिल कितना काम करता है?​

World Heart Day 2026: हार्ट यानी दिल, शरीर का सबसे दिलचस्प अंग है. यह धड़कता है. पूरे शरीर में खून पहुंचाता है. आवाज भी करता है. चार चैम्बरों में बंटा हुआ है. बचपन से अंतिम पड़ाव तक दिल की धड़कने एक जैसी नहीं रहती. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का हार्ट रेट ज्यादा होता है क्योंकि […]

World Heart Day 2026: हार्ट यानी दिल, शरीर का सबसे दिलचस्प अंग है. यह धड़कता है. पूरे शरीर में खून पहुंचाता है. आवाज भी करता है. चार चैम्बरों में बंटा हुआ है. बचपन से अंतिम पड़ाव तक दिल की धड़कने एक जैसी नहीं रहती. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का हार्ट रेट ज्यादा होता है क्योंकि उनका दिल थोड़ा छोटा होता है और ब्लड को पम्प करने के लिए उसे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है.

किसी को प्यार से देखने पर दिल की धड़कन तेज हो जाती है. हंसनेभर से इसका वर्कआउट हो जाता है और दिल के अपने 40 हजार से ज्यादा न्यूरॉन्स होते हैं. ये न्यूरॉन्स दिल की धड़कन की गति और ब्लड प्रेशर को शरीर की तात्कालिक जरूरत के अनुसार तुरंत एडजस्ट करते हैं.दिल की खूबियां यहां तक ही सीमित नहीं हैं. 29 सितम्बर की तारीख वर्ल्ड हार्ट डे के नाम है. आइए इसी बहाने जानते हैं कि दिल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें.

न दिमाग, न किडनी, भ्रूण में सबसे पहले बनता है दिल

एक भ्रूण में सबसे पहले दिल बनना शुरू करता है. लगभग 34 सप्ताह में, तब कई मांओं को पता भी नहीं होता कि वो गर्भवती हैं. एक ट्यूब के आकार से दिल विकसित होता है. इसके बाद बारी आती है दिमाग की. एक भ्रूण में चौथे हफ्ते से जब दिल अपनी पहली धड़कन तैयार करता है. एक छोटी सी ट्यूब 4 चैम्बर में बंटने लगती है और इसका आकार करीब 5 mm होता है.

भ्रूण में एक ट्यूब के आकार से दिल विकसित होता है. फोटो: Unsplash

दिल की धड़कन का गणित

आपका दिल औसतन एक मिनट में 72 बार धड़कता है. यह एक औसत संख्या है. कुछ लोगों का दिल 60 बार, कुछ का 80 बार धड़कता है. इसे अलगअलग हिस्सों में तोड़ें तो एक मिनट में 72 बार, एक घंटे में 4,320 बार, एक दिन में 1,03,680 बार और एक साल में 3.78 करोड़ बार धड़कता है. आपका दिल आपकी पूरी जिंदगी में 23 अरब बार धड़कता है. अगर यही एक मशीन होती तो शायद काम करना बंद कर देती है, लेकिन यही तो दिल की खूबी है.

दिल आपकी पूरी जिंदगी में 23 अरब बार धड़कता है. फोटो: Unsplash

एक दिन में 7500 लीटर खून पंप करने की ताकत

दिल एक मिनट में 56 लीटर खून पंप करता है. यह आपके शरीर का कुल खून है जो दिल बारबार पंप करता है.यानी एक मिनट 56 लीटर, एक घंटे में 300360 लीटर, एक दिन में 7,500 लीटर और एक साल में 26 लाख लीटर तक खून पंप करता है.यह खून हर जगह जाता है, दिमाग, फेफड़े, पेट, पैर, हर बॉडी पार्ट को. यह सर्कुलेशन बिना रुकावट चलता रहता है.

किसी को प्यार से देखने पर दिल की धड़कन तेज हो जाती है. फोटो: Unsplash

दिल का आकार, वजन और दबाव

आपका दिल मुट्ठी के आकार जितना होता है, लेकिन यह 200300 ग्राम वजन रखता है. महिलाओं का दिल आमतौर पर 200225 ग्राम होता है, जबकि पुरुषों का 250300 ग्राम. दिल के बारे में एक दिलचस्प बात यह भी है कि यह शरीर की सबसे मजबूत मांसपेशी होती है. हर धड़कन में दिल संकुचित होता है और फिर रिलैक्स करता है.

जब दिल संकुचित होता है तो यह 120 mmHg का दबाव पैदा करता है. यही दबाव है जो खून को आपकी धमनियों में भेजता है. यह दबाव इतना जरूरी है कि अगर प्रेशन बहुत बढ़ जाए या गिर जाए , तो शरीर में समस्याएं हो सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY