शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

World Diabetes Day 2026: क्या रिवर्स हो सकती है डायबिटीज, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट​

हर साल 14 नवंबर के दिन को वर्ल्ड डायबिटीज डे के रूप में मनाया जाता है. ये दिन लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. डायबिटीज को अक्सर बड़ों की बीमारी माना जाता है, लेकिन बच्चे और किशोर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं. बच्चों में टाइप1 […]

हर साल 14 नवंबर के दिन को वर्ल्ड डायबिटीज डे के रूप में मनाया जाता है. ये दिन लोगों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. डायबिटीज को अक्सर बड़ों की बीमारी माना जाता है, लेकिन बच्चे और किशोर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं. बच्चों में टाइप1 डायबिटीज के मामले ज्यादा देखने को मिलते हैं, लेकिन अब कम उम्र में टाइप2 डायबिटीज के मामले भी बढ़ रहे हैं.

ऐसे में इस बीमारी के बारे में जागरूकता, समय पर पहचान और सही इलाज बहुत जरूरी है. वैसे लोगों में ये सवाल रहता है कि क्या डायबिटीज रिवर्स हो सकती है.

क्या रिवर्स हो सकती है डायबिटीज

ऐसा कहा जाता है कि एक बार किसी को डायबिटीज हो जाए तो इसे रिवर्स करना नामुमकिन है. बीमारी खत्म नहीं होती लेकिन इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है. अमूमन हर किसी को डायबिटीज होने के बाद सही खानपान के साथसाथ दवाओं पर भी डिपेंड रहना पड़ता है. एक कंडीशन है जिसमें डायबिटीज को रिवर्स कहा जा सकता है.

अगर शुगर का मरीज नॉर्मल इंसान की तरह चीजें खाएं, कोई डाइट फॉलो न करें और उसका शुगर लेवल नॉर्मल नजर आता है तो इसे डायबिटीज में रिवर्स कंडीशन कहा जा सकता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा संभव नहीं है. मेडिकल साइंस में भी इसका कोई प्रूफ नहीं है.

बच्चों में डायबिटीज का खतरा

खासतौर पर मातापिता के मन में यह सवाल आता है कि क्या बच्चों के मामले में डायबिटीज पूरी तरह ठीक हो सकती है. इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि बच्चे को किस तरह की डायबिटीज है. डॉ. स्वस्ति अग्रवाल बताती हैं कि टाइप1 डायबिटीज एक ऑटोइम्यून बीमारी है.

इसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से पैंक्रियाज की उन कोशिकाओं पर हमला करने लगता है, जो इंसुलिन बनाती हैं. इसकी वजह से शरीर में इंसुलिन बनना बहुत कम हो जाता है या बंद हो जाता है. ऐसे बच्चों को जीवनभर इंसुलिन की जरूरत पड़ती है. फिलहाल खानपान या लाइफस्टाइल में बदलाव करके टाइप1 डायबिटीज को पूरी तरह ठीक करने का कोई प्रमाणित तरीका नहीं है.

टाइप 2 डायबिटीज का खतरा

टाइप2 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता. इसका संबंध बढ़ते वजन, शारीरिक गतिविधियों की कमी, गलत खानपान और जेनेटिक कारणों से हो सकता है. कुछ बच्चों में सही इलाज, संतुलित डाइट और नियमित एक्सरसाइज की मदद से ब्लड शुगर काफी हद तक कंट्रोल हो सकती है और बीमारी रिमिशन में भी जा सकती है. हालांकि, रिमिशन का मतलब यह नहीं है कि बीमारी हमेशा के लिए खत्म हो गई है. इसलिए नियमित जांच जरूरी है.

बच्चों की सेहत सुधारने में मातापिता की अहम भूमिका होती है. उनकी डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, दालें और प्रोटीन शामिल करें. मीठे पेय पदार्थों और पैकेज्ड फूड से दूरी रखें. इसके अलावा, बच्चों को रोज खेलने, एक्सरसाइज करने, पर्याप्त नींद लेने और स्वस्थ वजन बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करें.

कुछ लक्षणों पर भी ध्यान देना चाहिए

मातापिता को कुछ लक्षणों पर भी ध्यान देना चाहिए, जैसे बारबार प्यास लगना, बारबार पेशाब आना, बिना वजह वजन कम होना, बहुत ज्यादा भूख लगना और लगातार थकान महसूस होना. ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. सबसे जरूरी बात यह है कि बच्चों में डायबिटीज की समय पर पहचान और सही इलाज बेहद जरूरी है.

टाइप1 डायबिटीज फिलहाल ठीक नहीं की जा सकती, लेकिन कुछ बच्चों में टाइप2 डायबिटीज सही इलाज और लाइफस्टाइल में बदलाव से रिमिशन में जा सकती है. इसमें परिवार का सहयोग भी बहुत मायने रखता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY