SportsViral

Who is Harsh Dubey? 133 विकेट वाले प्लेयर को बताया जा रहा है जडेजा का रिप्लेसमेंट, घरेलू क्रिकेट में कैसे हैं आंकड़े

Who is Harsh Dubey?: भारतीय टेस्ट टीम इस वक्त ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है। पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने संन्यास ले लिया था। उसके बाद साल 2025 में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वहीं अब आने वाले समय में कुछ और सीनियर प्लेयर्स भी टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि सीनियर प्लेयर्स के टीम छोड़ने से पहले बीसीसीआई को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढने की जरूरत है। ऐसा लग रहा है कि सेलेक्टर्स ने ये काम शुरू भी कर दिया है।

Who is Harsh Dubey? 133 विकेट वाले प्लेयर को बताया जा रहा है जडेजा का रिप्लेसमेंट, घरेलू क्रिकेट में कैसे हैं आंकड़े
Who is Harsh Dubey? 133 विकेट वाले प्लेयर को बताया जा रहा है जडेजा का रिप्लेसमेंट, घरेलू क्रिकेट में कैसे हैं आंकड़े

अफगानिस्तान सीरीज के लिए बीसीसीआई ने कुछ नए प्लेयर्स को दी है जगह

बीसीसीआई ने 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया। इस टेस्ट टीम में रवींद्र जडेजा को शामिल नहीं किया गया है। सेलेक्टर्स ने मानव सुथार और हर्ष दुबे जैसे कुछ नए चेहरों को टीम में शामिल किया है। इस वक्त सभी का ध्यान हर्ष दुबे पर है। हर्ष दुबे को जडेजा का रिप्लेसमेंट बताया जा रहा है। ऐसे में आपके मन में एक सवाल ये होगा कि हर्ष दुबे कौन हैं और आखिर उन्हें क्यों जडेजा का रिप्लेसमेंट कहा जा रहा है।

रणजी ट्रॉफी 2024-25 हर्ष दुबे ने किया था कमाल का प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलने वाले युवा खिलाड़ी हर्श दुबे ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में कमाल की गेंदबाजी की थी। बता दें कि वह उस रणजी सीजन के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। हर्श ने पिछले रणजी सीजन में 10 मुकाबलों में 69 विकेट लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया था। वह गेंदबाजी में आग उगल रहे हैं। उन्होंने विदर्भ को रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके उन्होंने सेलेक्टर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा था और अब उन्हें टीम इंडिया में जगह भी मिली है। वह रवींद्र जडेजा की तरह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों डिपार्टमेंट में अपना योगदान दे सकते हैं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कैसे हैं हर्ष दुबे के आंकड़े?

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में हर्ष दुबे के आंकड़ों की बात करें तो वहां भी उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हर्ष ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 27 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 49 पारियों में 133 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.26 और इकॉनमी रेट 3.05 का रहा है। हर्ष गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी अपना योगदान देने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 44 पारियों में 25.65 के औसत से 1026 रन बनाए है और वहां उनके नाम 9 अर्धशतक भी दर्ज हैं। अब देखना ये होगा कि टीम इंडिया में जब उन्हें मौका मिलेगा वहां उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply