Viral

बिजली बचाने के लिए AC के साथ ये काम कभी न करें, वरना और ज्यादा आएगा बिल

गर्मी के मौसम में एसी का इस्तेमाल करने से जो राहत मिलती है, बिजली के बिल से उतनी ही टेंशन बढ़ जाती है। ज्यादातर लोग बिजली का बिल बचाने के लिए बड़ी गलती कर देते हैं, जिसकी वजह से उनका बिजली का बिल और ज्यादा आ सकता है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि एसी ऑन करने के बाद कमरा ठंडा होते ही उसे बंद कर देना चाहिए। फिर जब कमरा गर्म हो, तो एसी ऑन करना चाहिए यानी बार-बार एसी ऑन और ऑफ करते रहना चाहिए। इससे बिजली का बिल कम आता है।

बिजली बचाने के लिए AC के साथ ये काम कभी न करें, वरना और ज्यादा आएगा बिल
बिजली बचाने के लिए AC के साथ ये काम कभी न करें, वरना और ज्यादा आएगा बिल

एसी बार-बार न करें ऑन-ऑफ

हालांकि, वास्तविक में ऐसा नहीं होता है। बार-बार एसी को ऑन और ऑफ करने से बिजली का बिल कम नहीं, बल्कि ज्यादा आता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एसी को बार-बार ऑन और ऑफ करने से उसमें लगे कंपोनेंट्स बार-बार ऑन और ऑफ होंगे, जो एक बार में ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूम करते हैं। यही नहीं, इससे एसी में लगे कंपोनेंट्स जल्दी खराब भी हो जाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें समय से पहले रिप्लेस करना पड़ता है।

कैसे काम करता है AC?

एसी में लगा कंप्रेसर ही सबसे ज्यादा बिजली की खपत करता है। एसी ऑन होने पर कंप्रेसर ज्यादा पावर कंज्यूम करता है, क्योंकि उसे रेफ्रिजेंट यानी कूलिंग गैस को एसी में लगे क्वॉइल में भेजना होता है। इस कूलिंग क्वॉइल से गुजरने वाली हवा ठंडी होती है, जो रूम को ठंडा करती है और गर्म हवा को बाहर फेंकती है। इस प्रक्रिया में ज्यादा बिजली खपत होता है। जितनी बार यह प्रक्रिया शुरू होगी, उतनी बार ये ज्यादा इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूम करेगी।

Khabar Monkey

बार-बार ऑन होते हैं सारे कंपोनेंट्स

इन दिनों आने वाले इन्वर्टर एसी में एडवांस टेक्नोलॉजी होती है, जो कमरा ठंडा होने पर कंप्रेसर को ऑटोमैटिकली स्लीप मोड में पहुंचा देती है। जैसे ही कमरे का तापमान बढ़ता है, यह कंप्रेसर को स्लीप मोड से हटा देता है। ऐसा करने से बार-बार सारे कंपोनेंट को स्वीच ऑन नहीं करना पड़ता है और इलेक्ट्रिसिटी बिल नहीं बढ़ता है। इसलिए एक्सपर्ट्स रेकोमेंड करते हैं कि हर 10 से 15 मिनट में या बार-बार एसी को स्वीच ऑफ और ऑन नहीं करना चाहिए।

आप अगर एसी को बंद कर रहे हैं तो फिर कम से कम 30 से 35 मिनट का गैप लें और फिर इसे ऑन करें। वहीं, एसी के रिमोट में दिए ऑटो मोड को ऑन कर दें। ऐसा करने से एसी का कंप्रेसर अपने आप कमरे के तापमान के आधार पर ऑन और ऑफ होगा। आपको बार-बार एसी को पावर ऑन और ऑफ नहीं करना पड़ेगा। सारे कंपोनेंट्स फिर से शुरू नहीं होंगे और बिजली की बचत होगी।

इन तरीकों से बचा सकते हैं बिजली

  • बिजली बचाने के लिए आपको एसी को हमेशा 24 डिग्री से 26 डिग्री के बीच ही चलाना चाहिए।
  • जिस कमरे में एसी लगा है, उसे पूरी तरह से सील कर देना चाहिए, ताकि इंसुलेशन बरकरार रहे।
  • एसी में ऑटो मोड ऑन कर लें, जो एसी के कंपोनेंट्स को अपने हिसाब से ऑन और ऑफ करेंगे, ताकि बिजली की बचत हो सके।
  • यही नहीं, एसी को समय-समय पर सर्विसिंग कराते रहें, ताकि फिल्टर साफ रहे और कंप्रेसर पर ज्यादा जोर न पड़े।

– 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply