WhatsApp Security Alert: WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए सुरक्षा से जुड़ी चेतावनी जारी की गई है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने WhatsApp और WhatsApp Business के कई वर्जन में गंभीर सुरक्षा खामियों की जानकारी दी है। एजेंसी के मुताबिक, साइबर हैकर्स इन खामियों का फायदा उठाकर यूजर्स के डिवाइस में खतरनाक कोड चला सकते हैं और संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बना सकते हैं।

खास मैसेज या लिंक से हो सकता है साइबर अटैक
CERTIn की एडवाइजरी CIVN20260576 के अनुसार, WhatsApp के , , Mac Desktop और Windows वर्जन में सुरक्षा से जुड़ी कमियां पाई गई हैं। हैकर्स किसी टारगेट यूजर को खास तरीके से तैयार किया गया मैसेज, अटैचमेंट या URL भेजकर इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं।
अगर साइबर अटैक सफल होता है, तो हमलावर डिवाइस में अपनी मर्जी का कोड चला सकते हैं। इसके जरिए संवेदनशील जानकारी हासिल करने, ऐप के डेटा में बदलाव करने और सुरक्षा व्यवस्था को बायपास करने का खतरा हो सकता है।
अटैचमेंट स्पूफिंग और SQL इंजेक्शन जैसी खामियां
CERTIn has published vulnerability notes on its website.
Multiple Vulnerabilities in Whatsapphttps://t.co/8NkIgJdyH8
Multiple Vulnerabilities in Asushttps://t.co/thIzqMKOzR
— CERTIn November 26, 2026
एडवाइजरी में सुरक्षा से जुड़ी कई तकनीकी कमियों का जिक्र किया गया है। इनमें अटैचमेंट स्पूफिंग, SQL इंजेक्शन, सर्टिफिकेट चेन का सही तरीके से वैलिडेशन नहीं होना, AI रिस्पॉन्स मैसेज का अधूरा वैलिडेशन और एक्सटर्नल एड रिप्लाई URL से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं।
एजेंसी ने बताया है कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर साइबर हैकर्स डिवाइस की सुरक्षा को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए यूजर्स को अपने ऐप का वर्जन जांचने और उपलब्ध सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है।
WhatsApp के इन वर्जन में बताई गईं खामियां
CERTIn की एडवाइजरी में WhatsApp और WhatsApp Business के प्रभावित वर्जन को लेकर जानकारी दी गई है।
प्लेटफॉर्म
प्रभावित वर्जन
Android WhatsApp
2.26.35.74 और 2.26.17.4 से पुराने वर्जन
Android WhatsApp Business
2.26.23.70 और 2.26.17.4 से पुराने वर्जन
iPhone WhatsApp
2.26.24.72 और 2.26.15.72 से पुराने वर्जन
iOS WhatsApp Business
2.26.23.72 से पुराने वर्जन
Mac Desktop WhatsApp
2.26.23.72 से पुराने वर्जन
Windows WhatsApp
2.3000.1032164386.258709 से पुराने वर्जन
ASUS के सॉफ्टवेयर में भी मिलीं सुरक्षा खामियां
CERTIn ने ASUS के कुछ सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट्स में भी गंभीर सुरक्षा कमजोरियों की जानकारी दी है। इनमें ASUS Control Center के अलगअलग प्रोडक्ट्स और Armoury Crate शामिल हैं। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स ऑथेंटिकेशन को बायपास कर सिस्टम पर एडमिनिस्ट्रेटर अधिकार हासिल कर सकते हैं।
CERTIn ने यूजर्स को क्या सलाह दी?
साइबर सुरक्षा एजेंसी ने WhatsApp यूजर्स को अपने ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट रखने और संबंधित सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है। Android, iPhone, Mac और Windows पर WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अपने डिवाइस में मौजूद ऐप का वर्जन जांच लेना चाहिए। ASUS के संबंधित सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने वालों को भी उपलब्ध सुरक्षा अपडेट इंस्टॉल करने चाहिए।