HealthViral

Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकती हैं ये 7 छोटी-छोटी आदतें, आज ही अपनाएं

Weight Loss Tips: आजकल वजन घटाना किसी चैलेंज से कम नहीं है. इसके लिए लोग जिम जाते हैं. सख्त डाइट लेते हैं और न जानें कितनी मेहनत करते हैं. लेकिन कई बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह लाइफस्टाइल की कुछ आदतें. क्योंकि वजन घटाने रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों से भी जुड़ा होता है. अगर आप अपने डेली रूटीन में कुछ आसान और हेल्दी छोटी-छोटी आदतें शामिल कर लें, तो बिना ज्यादा तनाव और कठिनाई के वजन कम करना आसान हो सकता है.

Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकती हैं ये 7 छोटी-छोटी आदतें, आज ही अपनाएं
Weight Loss Tips: तेजी से वजन घटाने में मदद कर सकती हैं ये 7 छोटी-छोटी आदतें, आज ही अपनाएं

अगर आप भी बिना क्रैश डाइट और ज्यादा मेहनत के फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको 7 ऐसी ही छोटी-छोटी आदतें बताने जा रहे हैं, जो वजन घटाने में काफी हद तक मदद कर सकती हैं.

दिन की शुरुआत प्रोटीन से करें

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो दिन की शुरुआत कॉफी या चाय नहीं बल्कि प्रोटीन से करनी चाहिए. इसके लिए आप नाश्ते में अंडा, दही, दूध, पनीर या दाल जैसी प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें. इससे शरीर को एनर्जी मिलती है और लंबे समय तक पेट भरा महसूस होता है.

खाने से पहले पानी पिएं

हेल्थलाइन के मुताबिक, खाना खाने से 1520 मिनट पहले एक गिलास पानी पीना फायदेमंद होता है. इससे शरीर हाइड्रेट रहता है और जरूरत से ज्यादा खाने की आदत कम हो सकती है.

जितना हो सके शरीर को एक्टिव रखें

दिनभर में छोटे-छोटे कामों के जरिए शरीर को चलाते रहें. जैसे सीढ़ियां चढ़ना, थोड़ी देर टहलना या बीच-बीच में स्ट्रेच करना. ये भी वजन कम करने में जरूरी होता है.

View this post on Instagram

A post shared by Healthline (@healthline)

स्नैक खाने से पहले थोड़ा रुकें

कुछ लोग बहुत ज्यादा स्नैक्स खाते हैं, जो वजन को तेजी से बढ़ाता है. एक्सपर्ट बताते हैं कि, कुछ भी खाने से पहले एक मिनट सोचें कि सच में भूख लगी है या सिर्फ मन कर रहा है. इससे बेवजह स्नैकिंग कम होती है.

Khabar Monkey

हेल्दी चीजें सामने रखें

वेट लॉस के लिए हेल्दी चीजें खाने की सलाह दी जाती है. ऐसे में आप फल, ड्राई फ्रूट्स या पौष्टिक स्नैक्स ऐसी जगह रखें जहां वे आसानी से दिखें. इससे अनहेल्दी चीजों की बजाय अच्छा खाना चुनना आसान होता है.

खाना धीरे-धीरे खाएं

कुछ लोग बहुत जल्दी खाना खा लेते हैं, जो की सही तरीका नहीं माना जाता है. आपको आराम से और अच्छी तरह चबाकर खाना खाना चाहिए. इससे पाचन बेहतर होता है और पेट भरने का एहसास जल्दी होता है.

खाने के बाद 10 मिनट टहलें

खाना खाने के बाद 10 मिनट की हल्की वॉक करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है. इससे पाचन में मदद मिलती है और शरीर एक्टिव रहता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply