HealthViral

घर में चूहों की मौजूदगी कहीं Hantavirus का खतरा तो नहीं? इन संकेतों को नजरअंदाज न करें

दुनिया में इस समय हंतावायरस का खतरा मंडरा रहा है. इस वायरस के केस बढ़ रहे हैं. इसका संक्रमण चूहों से इंसानों में होता है. घर में भी चूहे होते हैं. ऐसे में क्या इनसे इस वायरस का खतरा है. कौन से ऐसे संकेत है जो वायरस के रिस्क को बढ़ा देते हैं. इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं. हंतावायरस को मेडिकल की भाषा मेंHantavirus Pulmonary Syndrome एक ऐसा वायरल संक्रमण है, जो संक्रमित चूहों और के संपर्क से इंसानों तक पहुंच सकता है.

घर में चूहों की मौजूदगी कहीं Hantavirus का खतरा तो नहीं? इन संकेतों को नजरअंदाज न करें
घर में चूहों की मौजूदगी कहीं Hantavirus का खतरा तो नहीं? इन संकेतों को नजरअंदाज न करें

विशेषज्ञों के मुताबिक, संक्रमित चूहों के यूरिन, मल और लार के जरिए फैलता है. जब इनके सूखे कण हवा में मिलते हैं और इंसान उन्हें सांस के जरिए अंदर लेता है, तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. खासकर बंद कमरे, गोदाम और गंदगी वाली जगहों पर यह जोखिम ज्यादा माना जाता है. हालांकि हर चूहे में यह वायरस नहीं होता है और न ही अभी भारत में इसका कोई केस आया है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतने की जरूरत है. अगर घर में ये संकेत नजर आ रहे हैं तो सावधान होने की जरूरत है.

Khabar Monkey

इन संकेत पर ध्यान जरूर दें

अगर आपके घर में अजीब बदबू आ रही है और घर में चूहों की संख्या अधिक है तो यह संकेत है कि चूहे संक्रमण फैला सकते हैं. घर में अगर कोई सामान रखा है और वह कुतरा हुआ है तो यह संकेत है कि घर में चूहों की संख्या बढ़ी हुई है. अगर आपके घर में लंबे समय से कोई कमरा बंद पड़ा है तो उसको खोल कर साफ सफाई करें.लंबे समय से बंद कमरों की सफाई के दौरान वायरस वाले कण हवा में फैल सकते हैं. अगर घर में किसी को अचानक तेज बुखार और बदन दर्द है तो इसको हल्के में न लें और डॉक्टर से संपर्क करें.

क्या भारत में है हंतावायरस का खतरा

महामारी विशेषज्ञ डॉ जुगल किशोर बताते हैं कि भारत के कई घरों में चूहें होते ही हैं. इसका ये मतलब नहीं है कि यहां हंतावायरस फैलेगा. यहां इस वायरस का कोई मामला नहीं है और न ही ऐसा ही कि ये वायरस सभी चूहों में होता है. लाखों में एक दो चूहा ही इससे संक्रमित होता है. ऐसे में पैनिक होने वाली कोई बात नहीं है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply