Khutar SO Viral Video: शाहजहांपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान खुटार थाना प्रभारी का मोबाइल पर आईपीएल मैच देखते हुए एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना पुवायां तहसील में आयोजित कार्यक्रम की बताई जा रही है, जहां अधिकारी फरियादियों की शिकायतें सुनने के लिए मौजूद थे। करीब 52 सेकंड के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का है, जिसमें पुवायां सर्किल के विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए थे। इसी दौरान खुटार थाना प्रभारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
थाना प्रभारी मोबाइल पर देख रहे आईपीएल मैच
वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर बैठे वरिष्ठ अधिकारी गंभीरता से लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, जबकि कुछ दूरी पर बैठे थाना प्रभारी अपने मोबाइल फोन पर आईपीएल मैच देखने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो पीछे से किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड किया गया है।
इसमें सामने बैठे कुछ अन्य कर्मचारी भी मोबाइल का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे किसी जरूरी काम में लगे थे या नहीं, क्योंकि उनके फोन की स्क्रीन वीडियो में साफ नहीं दिखती।
पुलिस ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
होने के बाद लोगों ने पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जब जिम्मेदार अधिकारी ही इस तरह लापरवाही बरतेंगे, तो आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान कैसे संभव होगा।
–
इस मामले में पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, वीडियो में नजर आ रहे के खुटार थाना प्रभारी ने भी किसी तरह का बयान नहीं दिया है। उधर, एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने कहा कि उन्हें इस वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है।





