Vitamin D Deficiency Symptoms: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स की पर्याप्त मात्रा लेनी जरूरी होती है। इन्हीं पोषक तत्वों में विटामिन D भी शामिल है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी होने पर हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और लगातार थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। कई बार लोग इन संकेतों को सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में विटामिन D की कमी के लक्षणों को पहचानना और समय पर जांच कराना जरूरी है। आइए जानते हैं कि किन लक्षणों का दिखाना विटामिन D की कमी की ओर इशारा करता है?

हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द
विटामिन D शरीर को कैल्शियम का सही तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी महसूस हो सकती है। कुछ लोगों को कमर, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में भी दर्द रहता है। लंबे समय तक कमी बने रहने से हड्डियां कमजोर होने का खतरा बढ़ सकता है।
हर समय थकान और कमजोरी
पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अगर शरीर में थकान और सुस्ती बनी रहती है, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। विटामिन D की कमी भी उनमें से एक है। ऐसे में सीढ़ियां चढ़ने, देर तक खड़े रहने या रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो सकती है।
बारबार बीमार पड़ना
विटामिन D, immunity को बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन विटामिन D की कमी से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे आप बारबार सर्दीजुकाम और अन्य संक्रमणों की चपेट में आ सकते हैं
बाल झड़ना और मूड में बदलाव
बालों का सामान्य से अधिक झड़ना और उदासी महसूस होना भी कुछ मामलों में विटामिन D के कम स्तर से जुड़ा हो सकता है। हालांकि, इन समस्याओं के पीछे हार्मोनल बदलाव, तनाव और अन्य पोषक तत्वों की कमी जैसे कारण भी हो सकते हैं।
घाव भरने में देरी
अगर चोट या घाव सामान्य से अधिक समय में ठीक हो रहा है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। लगातार ऐसी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह लेना उचित है।
विटामिन D की कमी की जांच कैसे करें?
शरीर में विटामिन D का स्तर जानने के लिए 25Hydroxy Vitamin D Test कराया जाता है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर कमी का आकलन करते हैं। 20 ng/mL से कम स्तर को कई दिशानिर्देशों में कम माना जाता है, जबकि सही व्याख्या व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और संबंधित दिशानिर्देशों पर निर्भर करती है।
विटामिन D बढ़ाने के लिए क्या करें?
विटामिन D के स्तर को बेहतर बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और उचित धूप जरूरी है। अंडे की जर्दी, फैटी फिश, कुछ मशरूम और विटामिन D से भरपूर फोर्टिफाइड दूध जैसे खाद्य पदार्थ मदद कर सकते हैं।
अगर जांच में विटामिन D की कमी सामने आती है, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लिया जा सकता है। बिना सलाह के अधिक मात्रा में विटामिन D लेना नुकसानदायक हो सकता है। लगातार थकान, दर्द या कमजोरी होने पर खुद से इलाज करने के बजाय चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।
नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लेंं
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें