पर आए दिन नए-नए टैलेंट देखने को मिलते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ऐसा काम कर जाते हैं कि दुनिया बस देखती रह जाती है. इन दिनों डिजिटल क्रिएटर झिलिक प्रमाणिक अपने हैरतअंगेज मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं. उन्होंने मेकअप और पेंट ब्रश की मदद से खुद को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के रूप में ऐसा ढाला है कि असली और नकली का फर्क करना मुश्किल हो गया है.

झिलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @jhilik_pramanik_ पर एक वीडियो शेयर किया है, जो आग की तरह फैल गया है. वीडियो की शुरुआत शाहरुख खान की एक तस्वीर से होती है. झिलिक बड़ी बारीकी से पेंट ब्रश और मेकअप किट का इस्तेमाल करती नजर आती हैं. देखते ही देखते उनका चेहरा पूरी तरह बदल जाता है और स्क्रीन पर शाहरुख खान की हूबहू छवि उभर आती है.
लोग बोले- यकीन करना मुश्किल है
इस वीडियो को अब तक 1.3 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और 1.6 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. यह संख्या तेजी से बढ़ रही है. कमेंट सेक्शन में लोग झिलिक के हुनर के कायल हो गए हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि यह प्योर आर्ट है, वहीं कुछ ने लिखा कि पहली नजर में उन्हें लगा कि यह खुद शाहरुख खान ही हैं.
झिलिक प्रमाणिक कोई नई कलाकार नहीं हैं, वह पहले भी कई बार अपनी कला का लोहा मनवा चुकी हैं. उनके प्रोफाइल पर नजर डालें तो वह मेकअप के जरिए सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, लियोनल मेसी, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, ऋतिक रोशन और अल्लू अर्जुन जैसे कई मशहूर हस्तियों का हूबहू रूप धारण कर चुकी हैं.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





