Vijay Deverakonda Upcoming Movie VDxShouryuv: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ शादी रचाने के बाद अब नई फिल्म साइन कर ली है. वे पहले से ही 2 फिल्मों का हिस्सा हैं और अब उन्होंने किंगडम के बाद अपनी तीसरी फिल्म भी साइन कर ली है. सभी जानते हैं कि साल 2025 उनके लिए कुछ खास नहीं रहा. भारी-भरकम बजट में बनी उनकी फिल्म किंगडम कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन अब विजय देवरकोंडा साल 2026 में 3-3 फिल्मों के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो चुकी है.

ने खुद फिल्म की अनाउंसमेंट का पोस्टर फैंस के साथ शेयर किया है. इसमें वे कुछ डॉग्स के साथ आगे-आगे चल रहे हैं. वहीं उनके पीछे-पीछे फिल्म की कास्ट और क्रू के और भी मेंबर्स नजर आ रहे हैं. फिल्म का पोस्टर काफी अट्रैक्टिव लग रहा है और फैंस की उत्सुकता भी बढ़ाता नजर आ रहा है. पोस्टर शेयर करने के साथ ही विजय ने एक नोट भी लिखा है.
View this post on Instagram
विजय देवरकोंडा ने क्या लिखा?
पोस्टर शेयर करने के साथ ही विजय देवरकोंडा ने लिखा- मेरी अगली फिल्म VDxShouryuv . इस भयानक फिल्म को बनाने के डरावने टास्क को अंजाम देने वाली टीम से आपको इंट्रोड्यूज करा रहा हूं. एक धुआंधार टीम के साथ काम करने को लेकर काफी खुश महसूस कर रहा हूं जो विश्वस्तरीय है. अपनी वाइल्ड इमेजिनेशन और भरपूर दिल से शौर्यव ये फिल्म बना रहे हैं. ऐसे दहाड़ते रहो मेरे दोस्त. मैं अपना शत प्रतिशत देने के लिए तैयार हूं. उत्सुकता चरम पर और ढेर सारा प्यार. फैंस भी इसपर रिएक्ट कर रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- चलो शुरू करें, मैं तो अभी से ही बहुत एक्साइटेड हूं भाई. एक दूसरे शख्स ने लिखा- आप तो पूरा बॉस वाला लुक दे रहे हैं. ये तो अद्भुत है.
–
किन 3 प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं विजय देवरकोंडा?
विजय देवरकोंडा की बात करें तो उनकी फिल्म रानाबल्ली 11 सितंबर 2026 को रिलीज की राह देख रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है. फिल्म के जरिए एक बार फिर से विजय और रश्मिका की जोड़ी सिनेमाघरों में धमाल मचाती नजर आएगी. वहीं शादी के बाद भी कपल की साथ में ये पहली फिल्म होगी. इसके अलावा वे राउडी जनार्दन फिल्म का हिस्सा होंगे. ये फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज की जा सकती है. और अब वे VDxShouryuv नाम की फिल्म का भी हिस्सा बन गए हैं.





