Entertainment

Pati Patni Aur Woh Do: एक्टर एक और एक्ट्रेस 3-3… आ गया ‘पति पत्नी और वो दो’ का फर्स्ट लुक, किसके जाल में फंसेंगे आयुष्मान खुराना?

Pati Patni Aur Woh Do: आयुष्मान खुराना एक बार फिर अपने अलग और मजेदार किरदार के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब मेकर्स ने फिल्म से उनका पहला लुक भी जारी कर दिया है. सामने आए इस पोस्टर में आयुष्मान का अंदाज काफी दिलचस्प नजर आ रहा है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. खास बात ये है कि इस फिल्म में उनका किरदार ‘प्रजापति पांडे’ नाम के शख्स का बताया जा रहा है, जो कहानी को कॉमिक ट्विस्ट देने वाला है.

Pati Patni Aur Woh Do: एक्टर एक और एक्ट्रेस 3-3… आ गया ‘पति पत्नी और वो दो’ का फर्स्ट लुक, किसके जाल में फंसेंगे आयुष्मान खुराना?
Pati Patni Aur Woh Do: एक्टर एक और एक्ट्रेस 3-3… आ गया ‘पति पत्नी और वो दो’ का फर्स्ट लुक, किसके जाल में फंसेंगे आयुष्मान खुराना?

15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है. पोस्टर में एक देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं, जो कि पुलिस का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान, वामिका गब्बी और नजर आने वाली हैं. एक एक्टर और तीन एक्ट्रेस ये कॉम्बिनेशन सुनकर ही फिल्म में ट्विस्ट का अंदाजा लगाया जा सकता है.

पहला पोस्टर हुआ रिलीज

पोस्टर की बात करें, तो आयुष्मान खुराना एक जाल में फंसे मायूस बैठे दिख रहे हैं और उस जाल को तीन अलग अलग हाथ पकड़े हुए हैं. वहीं एक्टर के बगल में चीता भी सीरियस मोड में बैठा हुआ दिख रहा है. फिल्म को मुद्दसर अजीज ने डायरेक्ट किया है, ये फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है. पहले पार्ट को लोगों ने खूब पसंद किया था. जिसकी वजह से दर्शकों की उम्मीद इस फिल्म से भी काफी ज्यादा जुड़ी हुई है.

फैंस को है बेसब्री से इंतजार

आयुष्मान खुराना पहले भी ‘ड्रीम गर्ल’, ‘बधाई हो’ और ‘बाला’ जैसी फिल्मों में अपने कॉमिक अंदाज से लोगों का दिल जीत चुके हैं. ऐसे में ‘प्रजापति पांडे’ का किरदार भी उनके फैंस के लिए खास साबित हो सकता है. मेकर्स इस फिल्म को एंटरटेनिंग फैमिली कॉमेडी के तौर पर तैयार कर रहे हैं, जिसमें हल्का फुल्का ड्रामा और सिचुएशनल ह्यूमर देखने को मिलेगा. अभी फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज होना बाकी है, जिसके इंतजार में दर्शक हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply