UP Voter List Controversy: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार, 26 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।
उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के अलगअलग स्थानों की मतदाता सूची में ‘सुनीता पत्नी राजेश’ नाम से 2341 प्रविष्टियां सामने आई हैं।
“मैं अपने सभी सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाना चाहता हूँ जिस समय मैनिफेस्टो आएगा उसमे विशेष आपके लिए योजना लाकर आपकी तमाम मांगो को पूरा करने का काम करेंगे।”
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/3WAaxWttqI
— Samajwadi Party October 26, 2026
2341 एंट्री को लेकर उठाए सवाल
अखिलेश यादव ने एक जैसे नाम और पति के नाम वाली बड़ी संख्या में प्रविष्टियां मिलने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों की जांच जरूरी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी है या अलगअलग व्यक्तियों के नाम समान हैं।
उन्होंने उदाहरण देते हुए दावा किया कि 42 वर्ष की ‘सुनीता पत्नी राजेश’ के विवरण से जुड़ी 420 प्रविष्टियां भी सामने आई हैं। वहीं, प्रदेशभर में समान नामों की खोज करने पर कुल 2341 एंट्री मिलने की बात कही गई है।
सत्यापन व्यवस्था मजबूत करने की मांग
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने चुनाव आयोग से मतदाता सूची को आधार से जोड़ने और मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन की व्यवस्था लागू करने की मांग की।
उनका कहना है कि तकनीक की मदद से गलत और दोहरी प्रविष्टियों की पहचान की जा सकती है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: