शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष​ | Canara Bank Robbery: केनरा बैंक से 24 मिनट में 23 KG सोना और 43 लाख कैश लेकर भागे बदमाश, 20 अधिकारियों की SIT गठित, पड़ोसी राज्यों की सीमाएं भी सील​ | PF की नई लिमिट लागू, सैलरी स्लिप में कब दिखेगा ज्यादा योगदान?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Very Heavy Rain Red Alert: यूपी में अगले दो दिन अत्यधिक भारी बारिश का Red Alert, IMD की बाढ़ की चेतावनी के बीच CM योगी की अपील, अनावश्यक घर से बाहर न निकलें​

UP Very Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यानी 26 और 27 सितंबर को बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी बीच सीएम योगी आदित्य नाथ भी अलर्ट हो गए हैं। एक तरफ उन्होंने आम जनता से ​अनावश्यक बाहर न निकलने की […]

UP Very Heavy Rain Alert: उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए यानी 26 और 27 सितंबर को बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी बीच सीएम योगी आदित्य नाथ भी अलर्ट हो गए हैं। एक तरफ उन्होंने आम जनता से ​अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है। तो वहीं दूसरी ओर सभी जिला कलेक्टरों को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं। आईएमडी ने 8 जिलों में बाढ़ और वेरी हैवी रेन का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। 

बाढ़ के खतरे के बीच सीएम अलर्ट

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने 26 और 27 सितंबर को प्रदेश के 8 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। यानी यहां पर बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी है। 

इन जिलों में रेड अलर्ट 

आपको बता दें मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है उसमें श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं। 

यहां बाढ़ का खतरा 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को 32 जिलों में फ्लैश फ्लड यानी आकस्मिक बाढ़ की  आशंका है। जिसमें आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज समेत 32 जिलों में फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी कि यागया है इसके अलावा लखनऊ , उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या , गोंडा, बहराइच और सीतापुर भी फ्लैश फ्लड अलर्ट में शामिल है। 

सीएम योगी ने दिए निर्देश 

आपको बता दें यूपी में अतिवृष्टि को लेकर सीएम योगी ने निर्देश दिए हैं उन्होंने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहतबचाव कार्य की निगरानी के निर्देश दिए हैं साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। आकाशीय बिजली व अतिवृष्टि के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील उन्होनें की है।  


 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY