PoliticsViral

UP News: “जरूरत के हिसाब से बदलता है PDA का नारा”, ओपी राजभर का बड़ा बयान…

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजनीति के सबसे मुखर चेहरों में से एक, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आज लखनऊ में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर चुन-चुनकर निशाने साधे। राजभर ने सपा के चर्चित ‘PDA’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर तंज कसते हुए इसे एक अवसरवादी नारा करार दिया।

UP News: “जरूरत के हिसाब से बदलता है PDA का नारा”, ओपी राजभर का बड़ा बयान…
UP News: “जरूरत के हिसाब से बदलता है PDA का नारा”, ओपी राजभर का बड़ा बयान…

“जरूरत के हिसाब से बदलता है PDA”

ओपी राजभर ने कहा कि सपा का PDA का नारा समय-समय पर अपनी सहूलियत के हिसाब से बदल जाता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अखिलेश जी के लिए उनका ‘एमवाई’ (MY – मुस्लिम-यादव) नारा ही ठीक था, PDA तो बस एक दिखावा है जो चुनावी मौसम देखकर बदला जाता है।”

PR कंपनी और घोटाले के आरोप

प्रेस वार्ता के दौरान राजभर ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी छवि सुधारने के लिए एक बड़ी PR कंपनी हायर की थी। राजभर का आरोप है कि इस कंपनी को पेमेंट ‘घोटालों की रकम’ से किया जा रहा था। उन्होंने आगे कहा, “अब अखिलेश के पास फंड की कमी हो गई है। जैसे ही घोटाले की रकम आना बंद हुई, अखिलेश ने उस PR कंपनी को हटा दिया।”

Khabar Monkey

राजभर ने अखिलेश यादव पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि जनता अब उनके छलावे को समझ चुकी है और नारों को बदलने से समाजवादी पार्टी की हकीकत नहीं छिपने वाली हैं।

Leave a Reply