मंगलवार, 25 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
IND vs SL: तीसरे दिन ही जीत के करीब थी टीम इंडिया, तभी ये श्रीलंकाई खिलाड़ी बना भारत की राह में रोड़ा​ | Uric Acid problem: जोड़ों में दर्द का कारण नॉनवेज! क्या मीट से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें​ | यशस्वी जायसवाल ने अब तोड़ी चुप्पी बताया क्यों फर्नांडो के साथ हुई लड़ाई, असिता ने कही थी ये बात​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Cabinet Meeting Decisions: यूपी कैबिनेट मीटिंग में बड़े फैसले, 60 साल से ज्यादा की महिलाओं के लिए जीवनभर फ्री बस सेवा, अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना भी मंजूर​

UP Cabinet Meeting Decisions: उत्तर प्रदेश में 60 साल और इससे ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिलाएं अब रोडवेज की बसों में अब जीवनभर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में रक्षाबंधन से पहले सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। आजीवन मुफ्त यात्रा […]

UP Cabinet Meeting Decisions: उत्तर प्रदेश में 60 साल और इससे ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिलाएं अब रोडवेज की बसों में अब जीवनभर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में रक्षाबंधन से पहले सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है।

आजीवन मुफ्त यात्रा की‌ सौगात

मंगलवार, 25 अगस्त को हुई कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया कि 60 साल से ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को सरकारी बसों में सफर करने के लिए टिकट नहीं लेना पड़ेगा। योगी कैबिनेट ने उन्हें आजीवन सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।

बसों में वोटर ID, आधार कार्ड दिखाना होगा 

उत्तर प्रदेश में 60 साल और इससे ज्यादा उम्र की महिलाएं बसों में अपना वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस फैसले से प्रदेश में करीब एक करोड़ महिलाओं को अब रोडवेज  की बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY