गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Explained: मिसाइल-बम ने फूंका इतना फ्यूल, जिससे 15 महीने रोशन होती भारत की इकोनॉम​ | PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन​ | Rudrabhishek In Sawan: महादेव की कृपा के लिए क्यों जरूरी है Rudrabhishek? जानें इसके Benefits और नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Bus Accident: प्रयागराज से MP के विदिशा जा रही स्लीपर बस हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई, ड्रायवर समेत दो की मौत, 20 यात्री घायल​

UP Bus Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें झांसीकानपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस पारीछा पावर प्लांट के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। इसमें ड्रायवर सहित एक यात्री की मौत हो गइ। तो वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। […]

UP Bus Accident: उत्तर प्रदेश के झांसी में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें झांसीकानपुर हाईवे पर एक स्लीपर बस पारीछा पावर प्लांट के सामने हाईवे पर खड़े ट्रक से जा टकराई। इसमें ड्रायवर सहित एक यात्री की मौत हो गइ। तो वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बस प्रयागराज से मध्यप्रदेश के विदिशा जा रही थी। 

इस भीषण हादसे ने जहां पूरी तरह से अफरातफरी मचा दी तो वहीं ड्राइवर और एक यात्री की मौत भी हो गई है। इसके अलावा बस में सवार 15 से 20 यात्री घायल हुए। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस ड्राइवर टक्कर होने के बाद स्टेयरिंग में बुरी तरह से फंस गया था, जिसमें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। 

बस का अगला हिस्सा पूरी तरह हुआ क्षतिग्रस्त

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस चालक स्टेयरिंग में फंस गया, जबकि बस में सवार यात्रियों के बीच चीखपुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस और कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद चालक को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

हादसे में घायल सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY