शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Moradabad Aligarh Greenfield Highway: 148.5 KM का नया ग्रीनफील्ड हाईवे…क्यों रुकी 21 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री, किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?​ | Sonam Wangchuk पर बेस्ड नहीं है 3 Idiots, आमिर खान बोले- ‘हमें तो उनके बारे में पता ही नहीं था…’​ | सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! NPS में देरी पर मिलेगा ब्याज, दोषियों पर एक्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

55 लाख नहीं देने पर भतीजे को आया गुस्सा, चाचा को मारी गोली… फिर खुद लगाया पुलिस को फोन​

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कवंसी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी रूप ले बैठा. यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके […]

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव कवंसी में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी रूप ले बैठा. यहां एक भतीजे ने अपने ही चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

जानकारी के मुताबिक, गांव कवंसी निवासी 50 वर्षीय बृजमोहन उर्फ गुड्डू ने कुछ समय पहले अपने भतीजे कृष्णकांत उर्फ मालवा शर्मा से करीब 55 लाख रुपये उधार लिए थे. बताया जा रहा है कि कृष्णकांत लंबे समय से अपने चाचा से रकम वापस मांग रहा था, लेकिन रुपये वापस नहीं मिलने को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर भतीजे ने घटना को अंजाम दिया.

खेत जोतने को लेकर बढ़ा विवाद, फिर चली गोली

रुपये वापस नहीं मिलने से नाराज कृष्णकांत ने अपने चाचा बृजमोहन के खेत को जोतना शुरू कर दिया. जब इसकी जानकारी बृजमोहन को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और खेत जोतने का विरोध किया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी कृष्णकांत ने फायरिंग कर दी, जिसमें बृजमोहन को गोली लग गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलते ही पीआरवी और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आरोपी ने खुद डायल 112 पर पुलिस को दी सूचना

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कृष्णकांत ने खुद डायल 112 पर पुलिस को मामले की सूचना दी. इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में ले लिया.

एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना में इस्तेमाल की गई एक पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की है. पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर मामला केवल पैसों के लेनदेन का था या इसके पीछे कोई और वजह भी थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY