बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
टाटा संस IPO… शेयर बाजार में लिस्टिंग से बचने का नया दांव, बोर्ड ने मांगी लीगल एडवाइस​ | समझ से भी परे एक अजीब और घिनौनी डिमांड… सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की बात सुनकर सदमे में आ गई दुल्हन, कराई FIR​ | जब दुर्गा भाभी बनीं भगत सिंह की ‘पत्नी’, साण्डर्स हत्याकांड के बाद उन्हें लाहौर से कैसे निकाला?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: वृंदावन में पानी का टैंक साफ करने उतरे 4 छात्रों की मौत, जहरीली गैस की वजह से हुआ हादसा​

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई. मामला वृंदावन के चैतन्य विहार सेक्टर2 स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम का है. यहां मंगलवार रात पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस और डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य को बचा लिया […]

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक हादसे में चार छात्रों की मौत हो गई. मामला वृंदावन के चैतन्य विहार सेक्टर2 स्थित पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम का है. यहां मंगलवार रात पानी के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस और डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई. वहीं एक अन्य को बचा लिया गया है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. हादसा रात करीब 10 बजे हुआ. चारों बच्चे संस्कृत गुरुकुलम के छात्र थे.

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्रों की उम्र 17 से 20 साल के बीच बताई गई है. घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस घटना से चारों तरफ हड़कंप मच गया.

बदबू आने पर पानी की टंकी साफ करने उतरे छात्र

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के मुताबिक, गुरुकुलम परिसर में स्थित भूमिगत पानी की टंकी से दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद छात्रों ने टंकी की सफाई करने का फैसला किया. टंकी करीब 12 से 14 फीट गहरी थी. पहले मोटर की मदद से टंकी से पानी बाहर निकाला गया. जब कुछ पानी बच गया तो छात्रों ने अंदर उतरकर सफाई शुरू कर दी.

सबसे पहले एक छात्र टंकी के अंदर गया, लेकिन कुछ ही देर बाद वह बेहोश हो गया. आशंका है कि टंकी के भीतर मौजूद जहरीली गैस के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी. उसे बचाने के लिए चार अन्य छात्र भी एकएक कर टंकी के अंदर चले गए. इसके बाद पांचों छात्र बेहोश हो गए.

पांचों छात्रों को बाहर निकाला, चार की मौत

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह पांचों छात्रों को टंकी से बाहर निकाला और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने चार छात्रों को मृत घोषित कर दिया, वहीं पांचवां छात्र रुद्र हादसे में बच गया. उसे पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में बेहतर निगरानी और इलाज के लिए रेफर कर दिया गया.

मृत छात्रों की उम्र 17 से 20 साल के बीच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मृत छात्रों की उम्र 17 से 20 साल के बीच थी. सभी शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. पुलिस उनके परिवारों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दे रही है. वहीं घायल छात्र रुद्र होश में है और बात कर रहा है. पुलिस ने छात्रों को टैंक से बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया. लेकिन डॉक्टरों ने मनु कटारे , देवांश , विशु , और आर्यन को मृत घोषित कर दिया. रुद्राक्ष की स्थिति फिलहाल ठीक है. मनु और देवांश मध्य प्रदेश के जबलपुर और विदिशा के रहने वाले थे, जबकि आर्यन कौशांबी व विशु मेरठ का निवासी था। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी छात्रों से ली।

➡थाना वृन्दावन – जनपद मथुरा ।⬅

➡अभी कुछ देर पहले सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना वृंदावन क्षेत्र में एक वृंदावन गुरुकुलम करके संस्था है जहां पर बच्चे आकर रहते हैं और यह रेजिडेंशियल सेटअप है जहां बच्चे रहते हैं और पढ़ते हैं । इसी संस्था के अंदर एक वाटर टैंक बना हुआ है जिसमें से कि बदबू आ रही थी और उसको साफ करने के लिए वहां के बच्चे इसमें उतरे थे सबसे पहले जब एक लड़का उसके अंदर उतरा तो वह बाहर नहीं निकला और उसके पीछे चार और लड़के अंदर गए । उसके बाद वो जब बाहर नहीं आए तो उनको वहां पर जो उपस्थित लोग थे उनके द्वारा प्रयास करके किसी तरह बाहर निकाला गया । इनको अस्पताल उपचार हेतु लाया गया था, जहां पर कि जो पांच बच्चे अंदर गए थे उनमें से चार की मृत्यु हो गई है । इनकी उम्र 17 से 20 वर्ष के बीच में है इनके परिवार से संपर्क कर उनको सूचित किया जा रहा है । यहां पर जो डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल है यहां से जो चार मृत है उनकी बॉडी को मोर्चरी भेज दिया गया है । एक बच्चा जो कि अंदर गया था और वह सुरक्षित है उसको डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल से अभी रेफर किया गया है । वर्तमान में वह बातचीत कर रहा है फिर भी उसका बेहतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित हो इसके लिए उसे अभी रेफर कर दिया गया है । जहां घटना हुई है वहीं पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं उसको भी चेक किया जा रहा है । परिवार से संपर्क स्थापित कर उनके द्वारा जो भी तहरीर दी जाएगी उसके आधार पर अग्रिम विधिक कारवाई सुनिश्चित की जाएगी ।

बाइटः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा ।
#SSP_MTA
@Uppolice
@adgzoneagra
@digrangeagra

— MATHURA POLICE October 6, 2026

छात्र गुरुकुलम में पढ़ते हैं करीब 200

जिलाधिकारी ने बताया कि यह गुरुकुलम मध्य प्रदेश के रहने वाले आशीष कुमार शर्मा द्वारा संचालित किया जा रहा है. संस्थान में करीब 200 छात्र नामांकित हैं, जिनमें करीब 100 छात्र फिलहाल परिसर में रह रहे थे. हादसे के बाद प्रशासन ने संस्थान की व्यवस्थाओं को लेकर भी जांच शुरू कर दी है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी घटना की जानकारी दी गई है. जिलाधिकारी के मुताबिक सीएम ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए राहत और बचाव कार्य सुनिश्चित करने के साथ घायल छात्र को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि पूरे मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, गुरुकुलम को आवश्यक मान्यता प्राप्त थी या नहीं और छात्रों को पानी की टंकी साफ करने के लिए किन परिस्थितियों में अंदर भेजा गया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में संचालित दूसरे गुरुकुलमों का भी दोबारा निरीक्षण और ऑडिट कराया जाएगा. इसके साथ ही वहां की इमारतों और सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है. इससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि छात्र किस तरह टंकी के अंदर गए और हादसे के समय वहां क्या परिस्थितियां थीं. पुलिस ने कहा है कि मृत छात्रों के परिजनों की ओर से मिलने वाली शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

हादसे ने गुरुकुलम में छात्रों की सुरक्षा और पानी की टंकियों की सफाई जैसी गतिविधियों में बरती गई सावधानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी और सुरक्षा मानकों में लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY