बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा… ट्रक में घुसी 100 KM प्रति घंटा की स्पीड से आ रही अर्टिगा कार, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत​ | PM Modi 25 Years in Public Life: BJP का ‘सेवा संकल्प’ अभियान, PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, निर्मला सीतारमण ने दी बधाई​ | RBI Repo Rate Hike: अगर बढ़ गया रेपो रेट तो कितनी बढ़ जाएगी आपकी EMI? समझें 10 से 50 लाख का पूरा गणित​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

समझ से भी परे एक अजीब और घिनौनी डिमांड… सुहागरात के अगले दिन दूल्हे की बात सुनकर सदमे में आ गई दुल्हन, कराई FIR​

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के हरीपर्वत थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का एक बेहद हैरान और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नई नवेली दुल्ह ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है […]

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के हरीपर्वत थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न का एक बेहद हैरान और शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां नई नवेली दुल्ह ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता ने शादी में लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए थे और 25 लाख रुपये नकद दहेज भी दिया था. बावजूद इसके ससुराल पक्ष की लालच भरी मांगें खत्म नहीं हुईं. सबसे चौंकाने वाला आरोप यह है कि शादी के ठीक अगले ही दिन पति ने उसके सामने एक बेहद आपत्तिजनक शर्त रख दी, जिसके बाद से वो गहरे सदमे और डिप्रेशन में है.

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी. इसके लिए 18 से 21 अप्रैल तक आगरा के प्रसिद्ध जेआर ग्रैंड रिसॉर्ट में भव्य डेस्टिनेशन वेडिंग का आयोजन किया गया था. पीड़िता का आरोप है कि शादी के दौरान ससुराल पक्ष ने 25 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की, जिसे उसकी खुशी के लिए पिता ने पूरा कर दिया. बावजूद इसके शादी के बाद से ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा.

“पुराने धोखे का बदला…”: सुहागरात पर पति की घिनौनी शर्त

पीड़िता ने FIR में पति की जिस करतूत का खुलासा किया है, उसने पुलिस को भी हैरान कर दिया है. आरोप है कि सुहागरात के अगले दिन पति ने उससे कहा कि उसकी पुरानी प्रेमिका ने उसे धोखा दिया था. इसलिए अब वो चाहता है कि उसकी पत्नी उसके सामने अपने किसी दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब नवविवाहिता ने इस घिनौनी मांग का विरोध किया, तो पति लगातार उस पर इसी बात का दबाव बनाने लगा और मारपीट की.

ननद और पति पर लगा ‘प्राइवेट डेटा’ चोरी का गंभीर आरोप

मानसिक उत्पीड़न के बाद युवती अपनी नौकरी ज्वाइन करने के लिए बेंगलुरु चली गई. पीड़िता का आरोप है कि शादी के दौरान ननद ने उसका पासवर्ड चोरी से देखकर मोबाइल अनलॉक किया और उसमें मौजूद निजी एवं कंपनी का संवेदनशील डेटा कॉपी कर लिया. इसके बाद पति भी बेंगलुरु पहुंच गया. उसने युवती के मोबाइल और कंपनी के लैपटॉप से पर्सनल चैट, गोपनीय व्यावसायिक जानकारी और सहकर्मियों से जुड़ा डेटा अपने फोन में ट्रांसफर कर लिया और फिर WhatsApp चैट डिलीट कर दी. अब पति उसी चोरी किए गए डेटा और तस्वीरों के दम पर उसे ब्लैकमेल करने और समाज में बदनाम करने की धमकियां दे रहा है.

DCP सिटी ने दिए जांच के आदेश

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हरकत में आ गई है. डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया ‘पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. मोबाइल और लैपटॉप से चोरी किए गए डेटा की बरामदगी के लिए साइबर टीम को लगाया गया है. मामले की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.’ आगरा में 1 करोड़ की शादी के बाद नवविवाहिता से दहेज प्रताड़ना और पति द्वारा घिनौनी शर्त रखने का मामला दर्ज. ननद पर भी लगाए गंभीर आरोप.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY