बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Gen Z के लिए सरकारी बैंक भी बनेंगे ‘Cool’, निर्मला सीतारमण ने दी ये सलाह​ | बेटी ने काटा मां का सिर… मेरठ में हत्या के बाद उत्तराखंड में शव को लगाया ठिकाने; ऐसे खुला राज​ | Tumbbad 2 की रेकी के दौरान हुआ बड़ा खुलासा: उसी खौफनाक हवेली में टीम को मिला 8 साल पुराना रहस्यमयी खजाना!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP देश का विकास इंजन, 1 ट्रिलियन डॉलर की ओर… उत्तर प्रदेश-जापान निवेश सम्मेलन में बोले CM योगी​

दिल्ली में आयोजित उत्तर प्रदेशजापान निवेश सम्मेलन 2026 में UP के CM योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है. हम 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की करते […]

दिल्ली में आयोजित उत्तर प्रदेशजापान निवेश सम्मेलन 2026 में UP के CM योगी आदित्यनाथ ने आज बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ रहा है. हम 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की करते हुए देश के लिए विकास का इंजन बन गया है.

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, “भारतजापान की साझेदारी विकास, टेक्नोलॉजी और समृद्धि के लिए है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में, स्पष्ट नीतियों, अच्छी नीयत और पक्के इरादे के साथ लगातार सुधार करते हुए उत्तर प्रदेश देश की टॉप 3 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और देश के लिए विकास का इंजन बन गया है.”

महिलाओं की वर्क फोर्स में 3 गुना वृद्धिः CM योगी

उन्होंने अपने 9 साल के शासन के दौरान विकास कार्य का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा, “पिछले 9 सालों में, हमने उत्तर प्रदेश के बजट, GSDP और प्रति व्यक्ति आय को तीन गुना करने में कामयाबी हासिल की है. महिलाओं की वर्क फोर्स में भागीदारी भी 3 गुना से अधिक बढ़ी है. हम एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं.”

सीएम योगी ने कहा, “उत्तर प्रदेश और जापान के बीच संबंध हमारी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति से जुड़े हुए हैं. जापान ‘उगते सूरज की धरती’ है, जबकि उत्तर प्रदेश ‘सूर्यवंश’ की धरती है. यह भगवान श्री राम, श्री कृष्ण और भगवान बुद्ध की धरती है और यहां अपार संभावनाएं हैं. भगवान बुद्ध का प्रसाद काला नमक चावल हमारे वन प्रोडक्ट योजना का हिस्सा है. ”

उत्तर प्रदेश में काम के लिए अनुकूल माहौलः CM

उन्होंने आगे कहा, “जहां जापान के पास सटीकता, गुणवत्ता, तकनीक, रिसर्च की क्षमता, मैन्युफैक्चरिंग में महारत और ‘काइजेन’ फिलॉसफी है, वहीं उत्तर प्रदेश कुशल वर्क फोर्स, एक बड़ा बाजार, इंफ़्रास्ट्रक्चर, सहयोगी नीतियां, कानूनव्यवस्था और काम के लिए अनुकूल माहौल देता है.”

उन्होंने यह भी कहा कि यह मेल राज्य के मैन्युफैक्चरिंग और MSME इकोसिस्टम के साथसाथ स्किल डेवलपमेंट, R&D और लॉजिस्टिक्स की क्षमताओं को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जा सकता है. हम एक ‘जापान सिटी’ भी विकसित कर रहे हैं, जहां जरूरी सुविधाएं तैयार की जा रही हैं.”

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह पार्टनरशिप ट्रस्ट,टेक्नोलॉजी, कलचरल फाउंडेशन पर निर्मित है. इस समेमभारत और जापान के अग्रणी उद्योगपति इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. उनका कहना है कि भारत और जापान का संबंध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक साझेदारी का प्रतीक भी है.

पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की तरक्की की बात करते हुए सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी और मार्गदर्शन में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं. वाराणसी में भारत का पहला अर्बन पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे विकसित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि 96 लाख से भी अधिक MSME यूनिट, 35 हजार से भी ज्यादा बड़े उद्योग और 22 हजार से भी ज्यादा स्टार्टअप आज उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति दे रहे हैं.

यूपी के कई शहरों में होगा सम्मेलन

उत्तर प्रदेश और दिल्ली में 18 से 23 अगस्त तक होने वाले यूपीजापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 में जापान के 200 से अधिक उद्योगपति, मुख्य कार्यकारी अधिकारी , कारोबारी प्रतिनिधि और नीतिनिर्माता हिस्सा ले रहे हैं. सम्मेलन के जरिए राज्य सरकार की कोशिश जापानी कंपनियों की कारोबारी रुचि को निवेश, तकनीकी हस्तांतरण, संयुक्त परियोजनाओं और रोजगार सृजन में बदलने की है.

जापानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यमानाशी प्रीफेक्चर के गवर्नर कोटारो नागासाकी कर रहे हैं. यह प्रतिनिधिमंडल विनिर्माण, स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, डिजिटल बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा है. जापानी प्रतिनिधिमंडल का कल नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और मुख्यमंत्री योगी ने स्वागत किया.

‘इन्वेस्ट यूपी’ की ओर से आयोजित इस सम्मेलन के दौरान दिल्ली के अलावा लखनऊ, आगरा, ग्रेटर नोएडा और वाराणसी में अलगअलग सत्र आयोजित किए जाएंगे. आज ही दिल्ली के ताज पैलेस में हाई लेवल सीईओ गोलमेज बैठक और उद्घाटन सत्र हो रहा है. सम्मेलन में रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY