शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP Monsoon Alert: नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी के सभी 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं​

UP Monsoon Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार गरजचमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए यूपी के सभी 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई इलाकों में 40 से 50 किमी […]

UP Monsoon Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार गरजचमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए यूपी के सभी 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है।

बहराइच में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सबसे अधिक 113 मिमी बारिश बहराइच में दर्ज की गई। इसके अलावा बिजनौर में 95 मिमी और ललितपुर में 93 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी लखनऊ में भी आज दिनभर आंशिक बादल छाए रहने, गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

10 दिन की देरी से पहुंचा मानसून

इस साल उत्तर प्रदेश में दक्षिणपश्चिम मानसून करीब 10 दिन की देरी से पहुंचा। मानसून ने मंगलवार को सोनभद्र और महराजगंज के रास्ते राज्य में प्रवेश किया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून अब आजमगढ़, अयोध्या और बरेली होते हुए आगे बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश हो रही है, जिससे प्रदेश के तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

यर भी पढ़ें:

पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने गुरुवार के लिए उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिलों में नोएडा , गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर, रामपुर, संभल, मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, हरदोई, कन्नौज, इटावा, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी सहित प्रदेश के अधिकांश जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा बिजली गिरने की आशंका के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है। 

यर भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY