बच्चों के समर वेकेशन शुरू हो चुके हैं तो वही मैदानी इलाकों में गर्मी की वजह से लोग चाहते हैं कि इन दिनों किसी ठंडी जगह की ट्रिप प्लान की जाए. फैमिली के साथ घूमने जाना एक ऐसा टाइम होता है जब आप खूबसूरत यादें बनाते हैं, लेकिन बच्चों के साथ अगर आप ट्रेवल करें तो सावधानी बरतनी बहुत जरूरी होती है. रास्ते के लिए अपने साथ बैग में कुछ चीजें जरूर पैक करनी चाहिए. ये जरूरत पड़ने पर काम आती हैं, नहीं तो कई बार इस वजह से आपकी ट्रिप कम मजा किरकिरा हो सकता है.

घूमने जाने के दौरान बैग में सिर्फ फोटोजेनिक बनने के लिए खूबसूरत कपड़े ही पैक नहीं करने चाहिए. इसके अलावा भी कई जरूरी चीजें होती हैं जो रास्ते में और ट्रिप के दौरान आपके काम आती हैं. खासकर जब बच्चे साथ हो तो पैकिंग बहुत ध्यान से करने की जरूरत होती है. तो चलिए जान लेते हैं कि कौन-कौन सी चीजें बैग में जरूर पैक करें.
सबसे जरूरी चीज फर्स्ट एड बॉक्स
ट्रिप के लिए बैग पैक करने के दौरान सबसे जरूरी चीज है अपने साथ आप फर्स्ट एड बॉक्स जरूर पैक करें. इसमें पेनकिलर, बुखार, जुकाम, खांसी, उल्टी, लूज मोशन की दवाएं. एंटीसेप्टिक लोशन, दर्द निवारक बाम, एनर्जी ड्रिंक का मेडिकेटेड पाउडर, बैंड-एड और डॉक्टर का प्रिसक्रिप्शन साथ में जरूर रखें. ट्रैवल के दौरान अक्सर इससे जुड़ी समस्याएं होती रहती हैं जैसे मितली, उल्टी, बॉडी पेन और सिरदर्द. ऐसे में ट्रैवल के दौरान डॉक्टर के पास बार-बार नहीं जाना पड़ेगा.
कुछ छोटे खिलौने जरूर रखें साथ
बच्चे कई बार ट्रेवल के दौरान बहुत बोर हो जाते हैं और इस वजह से परेशान करने लगते हैं. इससे बचने के लिए आप बैग में कुछ छोटे खिलौने जैसे मैग्नेटिक पजल,इरेजेबल डूडल बोर्ड (Erasable Doodle Board), फिजेट टॉयज (Fidget Toys) बढ़िया ऑप्शन रहते हैं. इससे आपके बच्चे सफर के दौरान भी बिजी रहेंगे.
Khabar Monkey
Getty Images
क्लीनिंग की चीजें रखें साथ
बच्चों के साथ में अगर आप ट्रैवल कर रहे हैं तो क्लीनिंग की चीजें जरूर साथ रखें. जैसे वेट वाइप्स, हैंड सैनिटाइजर, टिश्यू पेपर का पैकेट, बिब और एक्स्ट्रा हैंकी. इससे खाना, स्नैक्स खाने के दौरान बच्चे बहुत ज्यादा फैलाते नहीं हैं. इसके अलावा जिप-लॉक बैग जरूर साथ में रखने चाहिए. दरअसल ये बैग गंदे-गीले कपड़े, बचा हुआ कचरा रखने के काफी काम आते हैं.
खाने के लिए रखें ये चीजें
बच्चों को सफर में हर थोड़ी देर पर खाने के लिए कुछ न कुछ चाहिए होता है. ऐसे में मार्केट की चीजों की जगह आप घर से ही कुछ हेल्दी स्नैक्स बनाकर पैक करके लेकर जाएं. आप क्रंची नट्स, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजें जरूर साथ में पैक करें ताकि एनर्जी बनी रहे. इससे बच्चों के पेट में भारीपन भी नहीं होता है. अगर बच्चा छोटा है तो दूध की साफ बोतलें एक्स्ट्रा में रखें. उनका फार्मूला मिल्क रखना न भूलें साथ ही ऐसा थर्मस होना चाहिए जिसमें पानी गर्म या ठंडा रहे.





