SportsViral

वैभव हैं टॉप पर, रजत पाटीदार नंबर 3; IPL की पहली 19 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 बैटर्स

अभी 15 साल के हैं, लेकिन इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर इतने रिकॉर्ड बना लिए हैं जो किसी बल्लेबाज का सपना होता है। हर बीते मैच के साथ उनके नाम पर एक से बढ़कर एक उपलब्धियां दर्ज होती जा रही है और आईपीएल 2026 के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अरुण जेटली मैदान पर उन्होंने एक खास कीर्तिमान अपने नाम किया और हेनरिक क्लासेन और शॉन मार्श को पीछे छोड़ दिया।

Khabar Monkey

वैभव हैं टॉप पर, रजत पाटीदार नंबर 3; IPL की पहली 19 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 बैटर्स
वैभव हैं टॉप पर, रजत पाटीदार नंबर 3; IPL की पहली 19 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 बैटर्स

वैभव के नाम 19 पारियों में 67 छक्के

वैभव ने दिल्ली के खिलाफ हुए मुकाबले में 46 रन की पारी खेली और इस दौरान 3 शानदार छक्के भी लगाए जिसमें मिचेल स्टार्क की पहली गेंद पर लगाया छक्का भी शामिल है। इन 3 छक्कों की मदद से वैभव अब इस लीग की पहली 19 पारियों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर भी आ गए और मौजूदा समय में हैदराबाद के लिए खेल रहे हेनरिक क्लासेन व शॉन मार्श का रिकॉर्ड तोड़ कर पहले स्थान पर आ गए।

वैभव ने में अब तक खेले 19 पारियों में कुल 67 छक्के लगाए हैं जबकि क्लासेन ने इतनी पारियों में कुल 41 छक्के लगाए थे। वहीं शॉन मार्श ने भी अपनी पहली 19 पारियों में 41 छक्के जड़े थे। वैभव के पहले स्थान पर आने के बाद क्लासेन और मार्श अब संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर तीन बल्लेबाज मौजूद हैं जिसमें आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के अलावा ग्लेन मैक्सवेल और निकोलस पूरन मौजूद हैं। इन तीनों ने अपनी-अपनी पहली 19 पारियों में 39-39 छक्के लगाए थे।

की पहली 19 पारियों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज

◉ 67 छक्के : वैभव सूर्यवंशी
◎ 41 छक्के : हेनरिक क्लासेन
◎ 41 छक्के : शॉन मार्श
◎39 छक्के : रजत पाटीदार
◎ 39 छक्के : ग्लेन मैक्सवेल
◎ 39 छक्के : निकोलस पूरन

वैभव ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, हेड की बराबरी की; IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर

वैभव ने दिल्ली के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और वो अब आईपीएल में एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए। उन्होंने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Leave a Reply