बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Toyota Fortuner के दीवानों का इंतजार होगा खत्म! अगले हफ्ते दुनिया के सामने आएगी नई SUV, मिल सकते हैं कई धांसू फीचर्स​ | पहले परिवार में सेंध, अब दावेदारी वाली सीट पर प्रत्याशी… इमरान के बड़बोलेपन का अखिलेश ऐसे दे रहे जवाब?​ | Apple का AirDrop फीचर Wi-Fi और ब्लूटूथ की मदद से बिना इंटरनेट भेजता है फाइल्स​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Toyota Fortuner के दीवानों का इंतजार होगा खत्म! अगले हफ्ते दुनिया के सामने आएगी नई SUV, मिल सकते हैं कई धांसू फीचर्स​

अगर आप अपने लिए एक नई Toyota Fortuner लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. लेंबे समय से चर्चा में बनी नई जनरेशन Fortuner जल्द ही ग्लोबल डेब्यू करने वाली है. कंपनी करीब 10 साल बाद अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी को पूरी तरह नए अंदाज में पेश करने […]

अगर आप अपने लिए एक नई Toyota Fortuner लेने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. लेंबे समय से चर्चा में बनी नई जनरेशन Fortuner जल्द ही ग्लोबल डेब्यू करने वाली है. कंपनी करीब 10 साल बाद अपनी इस लोकप्रिय एसयूवी को पूरी तरह नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है. नई Fortuner का ग्लोबल डेब्यू 1 दिसंबर 2026 को दक्षिण अफ्रीका में होने वाला है. इसके बाद कंपनी इसे भारत में 2027 Bharat Mobility Global Expo में भी दिखा सकती है. नई एसयूवी में पहले से ज्यादा दमदार डिजाइन, बड़ी स्क्रीन और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिल सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इस नई Fortuner में क्या कुछ मिल सकता है.

पहले से ज्यादा दमदार होगा नई Fortuner का लुक

नई Fortuner के डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. माना जा रहा है कि इसका लुक नई Hilux और कंपनी की ग्लोबल एसयूवी 4Runner से मिलता जुलता होगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Fortuner का अगला हिस्सा पहले से ज्यादा चौड़ा और सीधा नजर आ सकता है. इसमें फ्लैट बोनट, बड़ी मेश डिजाइन वाली ग्रिल और पतला DRLs के साथ स्प्लिट LED हेडलाइट्स मिलने की उम्मीद है. पीछे की तरफ भी कई बदलाव हो सकते हैं. इसमें नई पतली LED टेललाइट्स, बदला हुआ टेलगेट और नए डिजाइन का बंपर दिया जा सकता है। इन बदलावों से SUV का लुक पहले से ज्यादा मॉडर्न और शानदार हो सकता है.

केबिन में मिल सकती हैं 12.3 इंच की दो स्क्रीन

नई Fortuner सिर्फ बाहर से ही नहीं, अंदर से भी काफी बदल सकती है. कंपनी इसके केबिन में नया डैशबोर्ड डिजाइन दे सकती है.सबसे बड़ा बदलाव इसकी स्क्रीन में देखने को मिल सकता है. नई SUV में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा आगे की सीटों में वेंटिलेशन और इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. पार्किंग को आसान बनाने के लिए 360डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है.

सेफ्टी के लिए Toyota Safety Sense के तहत Level2 ADAS मिलने की उम्मीद है। यह तकनीक ड्राइविंग के दौरान ड्राइवर की मदद करती है और सुरक्षा बढ़ाने में काम आती है.

डीजल इंजन के साथ मिलेगी माइल्डहाइब्रिड तकनीक?

नई Toyota Fortuner को कंपनी के अपडेटेड IMV लैडरफ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद है. इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नई Hilux में भी किया गया है.इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा 2.8 लीटर टर्बो डीजल और 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन जारी रखे जा सकते हैं. खास बात यह है कि डीजल इंजन के साथ 48V Neo Drive माइल्डहाइब्रिड सिस्टम मिलने की संभावना है. यह तकनीक इंजन को अतिरिक्त मदद देने और ईंधन की खपत बेहतर बनाने में काम आ सकती है. गियरबॉक्स के लिए 6स्पीड मैन्युअल और 6स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिल सकता है. इसके अलावा नई SUV में लोरेंज 4WD सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जिससे खराब रास्तों और ऑफरोडिंग के दौरान इसकी क्षमता बनी रहेगी.

भारत में कब लॉन्च होगी नई Toyota Fortuner?

नई जनरेशन Toyota Fortuner के 2027 में भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है. इससे पहले कंपनी इसे Bharat Mobility Global Expo 2027 में दिखा सकती है. हालांकि, भारत में मिलने वाले इंजन, फीचर्स और लॉन्च की तारीख को लेकर कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY