गुरुवार, 13 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: एसिड अटैक पीड़ितों को रेल यात्रा में राहत की तैयारी​ | हार्दिक पंड्या ने 3 साल पहले दिया था धोखा, अब उसी के पास आना चाहते हैं वापस, लेकिन शुभमन गिल बन रहे हैं रास्ते का रोड़ा​ | सपा की पहचान बना अखिलेश यादव का खास गमछा, ऐसे हुआ है तैयार, बाराबंकी के बुनकर ने बताई पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Tata Sons में उत्तराधिकारी की तलाश, बाजार की नजर​

नई दिल्ली। Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के अगले कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्ति नहीं लेने के फैसले के बाद अब बाजार की नजर उनके उत्तराधिकारी पर टिक गई है। चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होना है। चंद्रशेखरन के फैसले के बाद टाटा समूह की कई सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में […]

नई दिल्ली। Tata Sons के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के अगले कार्यकाल के लिए दोबारा नियुक्ति नहीं लेने के फैसले के बाद अब बाजार की नजर उनके उत्तराधिकारी पर टिक गई है। चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होना है।

चंद्रशेखरन के फैसले के बाद टाटा समूह की कई सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में दबाव देखने को मिला। रिपोर्टों के मुताबिक TCS समेत कुछ टाटा शेयरों में तेज गिरावट आई, जिससे निवेशकों की चिंता सामने आई है।

उत्तराधिकारी क्यों है अहम?

विशेषज्ञों के मुताबिक नए चेयरमैन की नियुक्ति केवल नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगी, बल्कि इससे टाटा समूह की भविष्य की रणनीति, पूंजी आवंटन और नए कारोबारों की दिशा को लेकर बाजार का भरोसा प्रभावित हो सकता है। ऐसे में निवेशक यह देखेंगे कि नया नेतृत्व चंद्रशेखरन की रणनीति को आगे बढ़ाता है या समूह के लिए नई प्राथमिकताएं तय करता है।

शेयरों पर कितना असर?

जानकारों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में टाटा समूह के शेयरों में उतारचढ़ाव बढ़ सकता है, खासकर उन कंपनियों में जिन पर समूह की रणनीतिक दिशा का ज्यादा असर पड़ता है। हालांकि लंबी अवधि में शेयरों की चाल कंपनी के कारोबारी प्रदर्शन, नए चेयरमैन की रणनीति और समूह की स्थिरता पर ज्यादा निर्भर करेगी इसके अलावा Tata Sons की संभावित लिस्टिंग और RBI से जुड़े नियामकीय मुद्दे भी निवेशकों के लिए अहम बने हुए हैं।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY