शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: BJP अध्यक्ष नितिन का लखनऊ दौरा, जातिगत समीकरण पर नजर, 41 जगहों पर 25 जातियों के लोगों ने किया स्वागत​

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के आज होने वाले पहले संगठनात्मक लखनऊ दौरे को पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन के साथसाथ सामाजिक समरसता का भी संदेश देने का प्रयास किया है. एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक प्रस्तावित रोड शो के दौरान 41 स्वागत बिंदु बनाए गए हैं, जहां 25 अलगअलग जातियों और […]

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन के आज होने वाले पहले संगठनात्मक लखनऊ दौरे को पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन के साथसाथ सामाजिक समरसता का भी संदेश देने का प्रयास किया है. एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक प्रस्तावित रोड शो के दौरान 41 स्वागत बिंदु बनाए गए हैं, जहां 25 अलगअलग जातियों और सामाजिक वर्गों के प्रतिनिधि उनका स्वागत किया. प्रदेश नेतृत्व ने स्वागत कार्यक्रम को व्यापक सामाजिक भागीदारी का स्वरूप दिया है. पार्टी का उद्देश्य सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक समीकरणों को मजबूत करने का संदेश देना माना जा रहा है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक निर्धारित मार्ग से गुजरेगा. पूरे रास्ते में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन करेंगे. हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष केवल दीनदयाल उपाध्याय स्मृतिका पर उतरकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे.

’30 अलगअलग टीमें बनाई गईं’

स्वागत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने जनप्रतिनिधियों को भी क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी हैं. लखनऊ नगर निगम के 110 पार्षदों की 30 अलगअलग टीमें बनाई गई हैं, जो अपनेअपने क्षेत्रों में स्वागत व्यवस्था संभालेंगी. पूरे मार्ग पर कार्यकर्ताओं की मानव श्रृंखला भी बनाई जाएगी, ताकि अनुशासित और भव्य स्वागत का संदेश दिया जा सके.

राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनभर संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेने के बाद शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रात्रिभोज करेंगे. दो दिवसीय दौरे के दौरान वो प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठन की तैयारियों पर मंथन करेंगे.

भाजपा के इस स्वागत कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है. 41 स्वागत बिंदुओं पर 25 जातियों की भागीदारी के जरिए पार्टी सामाजिक प्रतिनिधित्व और संगठन की व्यापक पहुंच का संदेश देने की कोशिश कर रही है.

सीएम योगी ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ मिलकर शनिवार को चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबिन का जोरदार स्वागत किया. इसके साथ ही राज्य में उनके दो दिन के अहम संगठनात्मक दौरे की शुरुआत हुई. इस दौरे को अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों समेत आने वाले राजनीतिक घटनाक्रमों के मद्देनजर पार्टी संगठन को मज़बूत करने के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है.

उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे का कार्यक्रम बताया और कहा कि वे पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों और संगठन के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा, “वे पार्टी दफ्तर में पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. शाम को वे विधायकों और सांसदों से मिलेंगे. अलगअलग कार्यक्रम तय किए गए हैं. वे पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे. उनका दौरा हमारे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा.”

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY