SportsViral

T20 World Cup 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया सहित इन टीमों का हो चुका ऐलान, ये देश हैं अभी भी बाकी

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है, जिसमें कुल 12 देशों की टीम हिस्सा लेंगी। इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेले जाने वाले इस मेगा टूर्नामेंट में सभी 12 टीमों को 6-6 के दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। इसमें डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड को ग्रुप-बी में जगह मिली है तो वहीं भारतीय टीम को लेकर बात की जाए तो वह ग्रुप-ए का हिस्सा है। इसके अलावा महिला टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अब तक सबसे ज्यादा बार अपने नाम करने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ग्रुप-ए में है। इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड और वेल्स के कुल 7 मैदानों पर खेला जाएगा, जिसमें फाइनल मुकाबला 7 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा।

T20 World Cup 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया सहित इन टीमों का हो चुका ऐलान, ये देश हैं अभी भी बाकी
T20 World Cup 2026: भारत-ऑस्ट्रेलिया सहित इन टीमों का हो चुका ऐलान, ये देश हैं अभी भी बाकी

ग्रुप-ए में भारत सहित इन टीमों का हो चुका है ऐलान

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत सहित ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान की टीम शामिल है। इसमें अभी तक पाकिस्तान को छोड़कर अन्य सभी ने अपने स्क्वाड की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम को लेकर बात की जाए तो कप्तानी की जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर संभालेंगी, जिसमें टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 14 जून को पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को लेकर बात की जाए तो मेगा टूर्नामेंट में उनकी कप्तान सोफी मोलिनक्स संभालेंगी। वहीं बांग्लादेश टीम का नेतृत्व निगार सुल्ताना जोटी, जबकि साउथ अफ्रीका टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट और नीदरलैंड्स की कप्तानी की जिम्मेदारी बैबेट डी लीडे करेंगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप-ए की टीमें

भारत – हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

Khabar Monkey

ऑस्ट्रेलिया – सोफी मोलिनक्स (कप्तान), निकोला केरी, एश्ले गार्डनर, किम गार्थ, लुसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैक्ग्रा, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वॉल, जॉर्जिया वेयरहम।

दक्षिण अफ्रीका – लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादीने डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता, मारिजाने केप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लोय ट्रायॉन, डेन वेन नीर्कर्क।

बांग्लादेश – निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उप-कप्तान), शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, शंजीदा अख्तर माघला, सुल्ताना खातून, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, ताज नेहर।

नीदरलैंड – बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलीन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, आइरिस ज्विलिंग, इसाबेल वान डेर वोनिंग, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिज्के, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस।

पाकिस्तान – अभी घोषणा होनी बाकी है।

ग्रुप-बी में मेजबान इंग्लैंड सहित इन टीमों की हुई घोषणा, तीन का इंतजार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ग्रुप-बी में शामिल टीमों को लेकर बात की जाए तो उसमें मेजबान इंग्लैंड के अलावा डिफेंडिंग चैंपियन न्यूजीलैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और आयरलैंड की टीम है। इसमें से अभी छह में से सिर्फ तीन देशों ने मेगा टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और स्कॉटलैंड शामिल है। इंग्लैंड महिला टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी नैट साइवर ब्रंट संभालेंगी तो वहीं न्यूजीलैंड की कप्तानी की जिम्मेदारी अमेलिया केर के कंधों पर रहने वाली है। इसके अलावा स्कॉटलैंड महिला टीम की कप्तानी कैथरीन ब्राइस संभालेंगी।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ग्रुप-बी टीमें और उनका स्क्वाड

इंग्लैंड – नैट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, टिली कोर्टेन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फिलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्से स्मिथ, इसी वोंग, डैनी व्याट-हॉज।

न्यूजीलैंड – अमेलिया केर (कप्तान), सूजी बेट्स, सोफी डिवाइन, फ्लोरा डेवनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस, जेस केर, रोजमेरी मेयर, नैंसी पटेल, जॉर्जिया प्लिमर, इजी शार्प, ली ताहूहू।

स्कॉटलैंड – कैथरीन ब्राइस (कप्तान), क्लो एबेल, ओलिविया बेल, सारा ब्राइस, डार्सी कार्टर, प्रियनज चटर्जी, गैब्रिएला फोंटेन्ला, कैथरीन फ्रेजर, कर्स्टी गॉर्डन, आइल्सा लिस्टर, मैसी मैसेरा, अबताहा मकसूद, मेगन मैककोल, राहेल स्लेटर, पिप्पा स्प्रौल।

आयरलैंड – अभी घोषणा बाकी है

श्रीलंका – अभी घोषणा बाकी है

वेस्टइंडीज – अभी घोषणा बाकी है

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply