IPL 2026 KKR vs RCB Match Highlight: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, रायपुर में आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया। इससे पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाजीदार ने टॉस जीता। टॉस जीतकर उन्होंने केकेआर को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। जिसके बाद केकेआर ने बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। कोलकाता के द्वारा दिए गए इस टारगेट को आरसीबी ने टारगेट को 4 विकेट के नुकसान पर व 5 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

विराट कोहली का शतक केकेआर पर पड़ा भारी
रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ विराट कोहली ने अपनी आरसीबी को अकेले दम पर जीत दिलाई। वो पारी की शुरुआत से अंत तक मैदान पर टिके रहे। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत जैकब बैथल के साथ की और जितेश शर्मा के साथ जीत दिलाने तक मैदान पर डटे रहे। विराट कोहली ने इस मुकाबले में 60 गेंदों का सामने करते हुए 105 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली।
Khabar Monkey
175 के स्ट्राइक रेट के खेली गई विराट कोहली की इस शतकीय पारी में 11 चौके व 3 छक्के शामिल रहे। विराट कोहली के अलावा देवदत्त पाडिक्कल ने 39, जैकब बैथल ने 15 और कप्तान रजत पाटीदार ने 11 रन बनाए। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा 8 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट कार्तिक त्यागी को मिले। वहीं, सुनील नरेन ने 1 विकेट अपने नाम किया।





