बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Hapud Crime News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मां की डांट से नाराज BA की छात्रा ने नहर में लगाई छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर​ | डर, कर्ज या करियर की परेशानी? किस समस्या में करें हनुमान जी का कौन-सा पाठ?​ | Gaurav Khanna की टीवी पर वापसी, Shraddha Arya के साथ शुरू किया नया प्रोजेक्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Dharam

31 अक्तूबर को गुरु का सिंह राशि में गोचर, वृषभ राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते​

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन करना बेहद खास माना जाता है। 31 अक्तूबर को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क की यात्रा को पूरा करते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, मानसम्मान, सुखसमृद्धि, शिक्षा, विस्तार और विवाह आदि का कारक माना जाता है। वैदिक पंचांग […]

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन करना बेहद खास माना जाता है। 31 अक्तूबर को देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क की यात्रा को पूरा करते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, मानसम्मान, सुखसमृद्धि, शिक्षा, विस्तार और विवाह आदि का कारक माना जाता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरु का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बहुत ही शुभ और महत्वपूर्व होता है। 31 अक्तूबर 2026 को गुरु दोपहर 12 बजे कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। देवगुरु बृहस्पति के गोचर करने से वृषभ राशि के जातकों के ऊपर क्या प्रभाव रहेगा, आइए आपको बताते हैं।

वृषभ राशि पर गुरु के गोचर का प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति अष्टम और एकादश भाव के स्वामी होकर, 31 अक्तूबर को चौथे भाव गोचर करेंगे। ज्योतिष के अनुसार, कुंडली का चौथा भाव सुख, माता, वाहन और भवन का होता है। गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से आपकी सुखसुविधाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों सुखसुविधाओं और इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपको इस दौरान कई तरहतरह के नए अवसरों की प्राप्ति होगी। आय में इजाफा और अचानक से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

गुरु का गोचर और वृषभ राशि वालों पर नौकरीव्यापार पर प्रभाव

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का चौथे भाव में आना एक साथ कई तरह की खुशखबरी लाने वाला है। नौकरी में नएनए मौका मिलेंगे। समाज में आपको मानसम्मान में वृद्धि होगी। अधूरे कार्यों में आ रही हैं रुकावटें दूर होंगी। कार्यक्षेत्र में नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है।

जो लोग काफी समय से विदेशों में नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनके कुछ मौके मिल सकते हैं। नौकरी में नई तरह की ऊंचाईयों को हासिल करने का मौका मिलेगा।

बिजनेस के लिहाज से आने वाले दिन वृषभ राशि वालों के ऊपर गुरु की विशेष कृपा रहेगी। कारोबार में नई तरह की योजनाएं बन सकती है। लंबे समय से अटकी हुई को योजना या फिर डील पूरा हो सकता है, जो आपको काफी फायदा होगा।

गुरु का गोचर और वृषभ राशि पर आर्थिक स्थिति और सेहत पर प्रभाव

देवगुरु बृहस्पति का सिंह राशि में गोचर करने से वृषभ राशि वालों के लिए उनकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। वैसे आय के कई तरह के साधनों में इजाफा देखने को मिलेगा। वहीं, आने वाले समय में आपको अच्छा खासा फायदा मिलता हुआ दिखाई देगा। इस समय बैंक बैलेंस में काफी इजाफा होगा। हालांकि, सेहत के मामले में आपको निराशा हाथ लग सकती है। इस अवधि में आपकी सेहत में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY