बुधवार, 19 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Gen Z के लिए सरकारी बैंक भी बनेंगे ‘Cool’, निर्मला सीतारमण ने दी ये सलाह​ | बेटी ने काटा मां का सिर… मेरठ में हत्या के बाद उत्तराखंड में शव को लगाया ठिकाने; ऐसे खुला राज​ | Tumbbad 2 की रेकी के दौरान हुआ बड़ा खुलासा: उसी खौफनाक हवेली में टीम को मिला 8 साल पुराना रहस्यमयी खजाना!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sunidhi Chauhan Birthday: 18 की उम्र में Divorce और आर्थिक तंगी, ऐसे बनीं Bollywood की Singing Queen​

आज यानी की 14 अगस्त को बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतारचढ़ाव देखे हैं। सुनिधि ने कम उम्र में शादी कर ली थी। इस शादी के लिए वह अपने परिवार के खिलाफ गई थीं। लेकिन उनकी शादी 1 साल में ही टूट गई। उन्होंने […]

आज यानी की 14 अगस्त को बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतारचढ़ाव देखे हैं। सुनिधि ने कम उम्र में शादी कर ली थी। इस शादी के लिए वह अपने परिवार के खिलाफ गई थीं। लेकिन उनकी शादी 1 साल में ही टूट गई। उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर सिंगर सुनिधि चौहान के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

नई दिल्ली में 14 अगस्त 1983 को सुनिधि चौहान का जन्म हुआ था। उनका असली नाम निधि चौहान था। उनके पिता थिएटर से जुड़े थे, इसलिए उनको बचपन से ही संगीत और मंच का माहौल मिला। महज 45 साल की उम्र में ही सुनिधि स्थानीय कार्यक्रमों और छोटे मंचों पर गाने लगी थीं।
वहीं 11 साल की उम्र में उनका परिवार मुंबई आ गया। यहां पर वह संगीतकार कल्याणजी के संगीत अकादमी से जुड़ गईं। बाद में वह ‘लिटिल वंडर्स’ ग्रुप की प्रमुख गायिका बन बनीं।

सिंगिंग करियर

साल 1996 में सुनिधि ने फिल्म ‘शस्त्र’ के गाने ‘लड़की दीवानी देखो’ से बॉलीवुड में एंट्री की। इसी साल सुनिधि ने दूरदर्शन के सिंगिंग रियलिटी शो ‘मेरी आवाज सुनो’ में हिस्सा लिया और उसकी विनर भी बनीं। इस दौरान सुनिधि चौहान की उम्र 13 साल की थी। उनको ट्रॉफी महान सिंगर लता मंगेशकर ने दी थी।

टॉप सिंगर्स में हुईं शामिल

साल 1999 में सुनिधि को फिल्म ‘मस्त’ के गाने ‘रुकी रुकी सी जिंदगी’ में गाने का मौका मिला। यह उनके सिंगिंग करियर के लिए बड़ा ब्रेक साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘धूम मचाले’, ‘महबूब मेरे’, ‘ये मेरा दिल’, ‘देशी गर्ल’, ‘बीड़ी’, ‘शीला की जवानी’ और ‘कमली’ जैसे गाने गाए। इस तरह से वह इंडस्ट्री की टॉप सिंगर्स में शामिल हो गईं। हालांकि करियर के शुरूआत में सुनिधि की आवाज को लेकर उनको आलोचकाओं का सामना करना पड़ा था।

शादी और फिर तलाक

सुनिधि चौहान की पर्सनल लाइफ भी काफी उतारचढ़ाव भरी रही। महज 18 साल की उम्र सुनिधि चौहान ने कोरियोग्राफर और निर्देशक बॉबी खान से शादी की थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। करीब 1 साल बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए। तलाक के बाद आर्थिक और निजी परेशानियों के बाद सुनिधि ने अपने करियर पर ध्यान दिया।
बाद में सुनिधि चौहान ने संगीतकार हितेश सोनिक से शादी की और दोनों का एक बेटा है। शानदार सिंगिंग करियर में सुनिधि चौहान को कई सम्मान मिले। जिनमें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी शामिल है।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY