Saturday, April 18, 2026
Health

Summer Diet Tips: सादा नारियल पानी हुआ पुराना…इसे पीने के 5 तरीके हैं गजब

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के साथ ही हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है. उमस भरे मौसम में ताजगी भरी ड्रिंक मिल जाए तो तुरंत रिलैक्स महसूस होता है. इसके लिए नेचुरल चीजें ज्यादा फायदेमंद रहती हैं जैसे नारियल पानी. इससे सेहत को कई फायदे होते हैं. जैसे ये थकान, कमजोरी को दूर करता है तो वहीं दिल से लेकर किडनी, डाइजेशन, और आपकी हड्डियों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. नारियल पानी से आपकी सेहत को ज्यादा फायदे मिले, इसके लिए जरूरी है कि आप इसका सेवन सही तरीके से करें. इस आर्टिकल में जानेंगे कोकोनट वाटर पीने के 5 अलग-अलग तरीके.

Summer Diet Tips: सादा नारियल पानी हुआ पुराना…इसे पीने के 5 तरीके हैं गजब
Summer Diet Tips: सादा नारियल पानी हुआ पुराना…इसे पीने के 5 तरीके हैं गजब

नारियल पानी में कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. के डाटा के मुताबिक, नारियल पानी में मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटेशियम, सोडियम, सेलेनियम, मैंगनीज, विटामिन सी, बी कॉम्प्लेक्स के विटामिन, कोलाइन, और फाइबर भी पाया जाता है. तो चलिए जान लेते हैं कि इस गर्मी आप इसे डाइट का हिस्सा कैसा बना सकते हैं.

नारियल पानी में चिया सीड्स

गर्मियों में आप सिर्फ नारियल पानी पीने की बजाय इसमें चिया सीड्स मिला सकते हैं. हालांकि ध्यान रखें कि चिया सीड्स हमेशा भिगोकर ही लें. नारियल पानी के साथ ही चिया सीड्स की तासीर भी ठंडी होती है और इसमें भी फाइबर अच्छी मात्रा में होता है. इसी के साथ आपको गुड फैट्स भी मिल जाते हैं. ये एक बढ़िया समर कॉम्बिनेशन है.

नारियल पानी की स्मूदी

आप कोकोनट वाटर के साथ कुछ सब्जियों और फलों को ग्राइंड करके स्मूदी भी बना सकते हैं. इसके लिए फ्रेश कोकोनट वाटर, इसकी मलाई, शहद, चिया सीड्स, केला और अपनी मर्जी के ड्राई फ्रूट्स लेकर ब्लेंड कर लें. बस तैयार है आपकी हल्की मिठास से भरी स्वादिष्ट और न्यूट्रिएंट्स से भरपूर स्मूदी.

Getty Images

कोकोनट वाटर मॉकटेल

आप सादा कोकोनट वाटर पीने की बजाय इसका मॉकटेल बना सकते हैं जो न सिर्फ टेस्टी रहेगा, बल्कि बेहद फायदेमंद भी है. इसके लिए एक गिलास में 1 नींबू का रस, 5-6 पुदीना की पत्तियां डालें और क्रश करें. इसमें दो चम्मच अनानास का जूस और नारियल पानी डालें. इसे शेकर में डालकर शेक करें. बस तैयार है आपका मॉकटेल.

नारियल पानी और गोंद कतीरा

गर्मियों में आप ये हेल्दी कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए गोंद कतीरा को पानी में भिगो दें. 1 चम्मच गोंद कतीरा 1 गिलास नारियल पानी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और साथ ही भीगे हुए चिया सीड्स डालें. इसमें आप नारियल की मलाई, पुदीना की पत्तियां, थोड़ा सा काला नमक एड करें. बस तैयार है आपकी ड्रिंक.

कोकोनट वाटर लस्सी

गर्मियों में लस्सी रिफ्रेशिंग ट्रीट होती है. आप दही के साथ नारियल पानी डालकर ब्लेंड कर सकते हैं. इसमें 2 हरी इलायची भी डालें. कुछ नट्स-सीड्स जैसे पिस्ता, चिरौंजी, मगज के बीज से गार्निश करके एंजॉय करें. मिठास के लिए आप इसमें स्टीविया या फिर शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply