HealthViral

Sugar Craving Control Tips: डाइटिंग कर रहे हैं फॉलो, फिर भी मीठा खाने का करता है मन, ऐसे करें कंट्रोल

वजन बढ़ना नॉर्मल है लेकिन ये तेजी से बढ़ रहा है तो चिंता की बात है. आज के समय में लोग वेट लॉस के लिए कई ट्रेंड्स आजमाते हैं. अमूमन हर ट्रेंड में शुगर इंटेक पर कंट्रोल की सलाह दी जाती है. चीनी से बनी चीजें खाने में हद से ज्यादा टेस्टी लगती हैं लेकिन इनमें कैलोरी होने की वजह से ये वजन भी तेजी से बढ़ाती हैं. इसलिए सलाह दी जाती है कि शुगर का इंटेक जितना कम किया जाए फायदे उतने ही ज्यादा मिलते हैं. वजन घटाने की कोशिशों के बीच शुगर की क्रेविंग कुछ लोगों को परेशान करती है.

Sugar Craving Control Tips: डाइटिंग कर रहे हैं फॉलो, फिर भी मीठा खाने का करता है मन, ऐसे करें कंट्रोल
Sugar Craving Control Tips: डाइटिंग कर रहे हैं फॉलो, फिर भी मीठा खाने का करता है मन, ऐसे करें कंट्रोल

इसे शुगर क्रेविंग कहा जाता है जिस पर कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है. आप डाइटिंग फॉलो कर रहे हैं और इस बीच शुगर की क्रेविंग पूरे सिस्टम को बिगाड़ सकती है. स्ट्रिक्ट डाइटिंग के लिए शुगर से दूरी बहुत जरूरी है. इस आर्टिकल में जानें कि कैसे शुगर क्रेविंग पर कंट्रोल किया जा सकता है.

शुगर क्रेविंग क्या है?

नाम से ही साफ है कि चीनी से बनी चीजों की तलब होना. जब अचानक हमारा मन चॉकलेट, मिठाई, आइसक्रीम या चीनी वाली चीजों को खाने के लिए करें तो ये शुगर क्रेविंग कहलाती है. एक्सपर्ट मानते हैं कि ये सिर्फ टेस्ट की वजह से नहीं होता बल्कि कई बार ये कंडशन शरीर और दिमाग से जुड़े कारणों की वजह से भी होती है.

कहा जाता है कि अगर किसी को नींद की कमी से जूझना पड़ रहा है तो इससे हार्मोनल बैलेंस बिगड़ जाता है. ऐसे में मीठा या हाई कैलोरी फूड्स को खाने की इच्छा होने लगती है. शुगर क्रेविंग की और भी वजह होती हैं.

डाइटिंग के बावजूद शुगर क्रेविंग पर कैसे करें कंट्रोल

हेल्दी ऑप्शन से क्रेविंग करें शांत

अगर आपको मीठा खाने की बहुत ज्यादा तलब हो रही है तो आपको हेल्दी ऑप्शन चुनने चाहिए. रिपोर्ट्स में सामने आया है कि डार्क चॉकलेट स्ट्रेस को कम करने में कारगर है. ये मार्केट में मिलने वाली मिल्क चॉकलेट से थोड़ी बेहतर होती है. आप चाहे तो मीठे की क्रेविंग को शांत करने के लिए सेब, केला, पपीता या गर्मी में स्ट्रॉबेरी को खा सकते हैं. इनमें नेचुरल शुगर होती है और बॉडी में फाइबर भी जाता है. इसके अलावा किशमिश, खजूर और गुड़ भी हेल्दी ऑप्शन की लिस्ट में आते हैं.

Khabar Monkey

धीरे-धीरे खाना छोड़े मीठा

आप वेट लॉस कर रहे हैं और शुगर इंटेक पर कंट्रोल चाहते हैं तो इसमें स्मार्ट तरीके से सोचने की जरूरत है. कई रिसर्च में सामने आया है कि अचानक शुगर को छोड़ देने से इसकी क्रेविंग ज्यादा होती है. इसलिए धीरे-धीरे मीठे को छोड़ने की आदत डालें. चाय में चीनी डालकर पीने की आदत है तो कम शुगर वाली टी पीना शुरू करें.

हेल्दी लाइफस्टाइल है जरूरी

मीठे की क्रेविंग के पीछे एक कारण स्ट्रेस भी है. मानसिक तनाव को कम करने के लिए रोजाना योग करें. वॉक, रनिंग या मेडिटेशन के जरिए भी स्ट्रेस को कम या खत्म किया जा सकता है. हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करें. इसके लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद लें. अगर इसके बाद भी आपको मीठे की क्रेविंग ज्यादा होती है तो आपको डॉक्टर या एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply