SportsViral

SRH vs PBKS: हैदराबाद में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

SRH vs PBKS Head to Head: IPL 2026 अब रोमांचक स्टेज पर पहुंच गया है और जैसे-जैसे लीग आगे बढ़ रही है, प्लेऑफ की तस्वीर रोचक होती जा रही है। इस बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इस समय शानदार फॉर्म में हैं और प्लेऑफ की रेस में मजबूती से बनी हुई हैं, ऐसे में यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है।

SRH vs PBKS: हैदराबाद में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?
SRH vs PBKS: हैदराबाद में होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, हेड टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

पंजाब किंग्स फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है। टीम ने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत हासिल की है, 2 में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। 13 पॉइंट के साथ पंजाब की टीम अपनी टॉप पॉजिशन को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद भी ज्यादा पीछे नहीं है। टीम ने 10 मैचों में 12 पॉइंट जुटाए हैं और अगर वह इस मुकाबले को जीत लेती है, तो सीधे पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच सकती है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मैच करो या मरो जैसा अहम साबित हो सकता है।

Khabar Monkey

हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आता है। IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद ने 17 बार जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स को सिर्फ 8 मुकाबलों में सफलता मिली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब किंग्स अपनी बादशाहत बरकरार रख पाती है या सनराइजर्स हैदराबाद अपने घरेलू मैदान पर जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कब्जा जमाती है। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलील अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तर्माले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स।

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर, शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को येनसन, हरप्रीत बरार, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, लॉकी फर्ग्यूसन, वैशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, विष्णु विनोद, कूपर कॉनॉली, बेन ड्वार्शुइस, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply