SportsViral

SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी

SRH vs KKR Playing XI Changes: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 45वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें आमने-सामने हैं। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया है। एसआरएच इस सीजन में अपने आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज को जारी रखते हुए एक बार फिर बोर्ड पर बड़ा स्कोर टांगने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी

पिच को लेकर कप्तान पैट कमिंस का बयान

टॉस जीतने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि पिच काफी अच्छी लग रही है और मौसम बहुत गर्म है। उन्होंने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करके एक बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। मैं पिच को पढ़ने में उतना माहिर नहीं हूं, लेकिन यह अच्छी लग रही है और यहां हाई स्कोरिंग मैच होने की पूरी उम्मीद है। हमारे युवा और अनुभवी खिलाड़ियों ने खुद को शानदार तरीके से संभाला है। एक मैच को छोड़कर हम लगभग हर बार 220 के पार गए हैं। हमारा यह आक्रामक अंदाज हमारे लिए बहुत अच्छा काम कर रहा है।”

टीम में बदलाव को लेकर कमिंस ने बताया कि नीतीश बीमारी की वजह से यह मैच नहीं खेल पाएंगे और उनकी जगह स्मरण रविचंद्रन अपना डेब्यू कर रहे हैं। इसके अलावा हर्षल पटेल की टीम में वापसी हुई है।

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे की रणनीति

वहीं, के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस के वक्त कहा कि वे भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। रहाणे ने बताया, “हमें मिले ब्रेक से काफी मदद मिली है। हमने उन चीजों पर विचार किया है जो हमने अच्छी कीं और उन क्षेत्रों को पहचाना है जहां सुधार की जरूरत है। यह मुकाबला छोटे-छोटे पलों को जीतने का है।”

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। टिम सीफर्ट की जगह फिन एलन को शामिल किया गया है, जबकि रमनदीप सिंह की जगह अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

अंकतालिका में दोनों टीमों की स्थिति

इस मुकाबले से पहले की टीम बेहद मजबूत स्थिति में है। एसआरएच ने अब तक खेले 9 मैचों में से 6 में जीत दर्ज की है और वह 12 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। टीम ने अपने पिछले पांचों मुकाबले जीते हैं। दूसरी ओर, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए यह सीजन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा है। केकेआर 8 मैचों में 2 जीत के साथ आठवें नंबर पर है, हालांकि उसने अपने पिछले दो मैच जीते हैं और वह इस लय को बरकरार रखना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग-11 (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-11 (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply