SportsViral

सुनील नरेन ने IPL में पूरा किया विकेटों का ‘दोहरा शतक’, चहल-भुवी के क्लब में शामिल; SRH ने 60 रन में खोए 9 विकेट

आईपीएल 2026 के 45वें मैच में दिग्गज स्पिनर और केकेआर के गेंदबाज सुनील नरेन ने अपने पूरे किए। उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार की बराबरी की। वह इस लीग में 200 विकेटों का आंकड़ा छूने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज और पहले विदेशी गेंदबाज बने हैं। वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

सुनील नरेन ने IPL में पूरा किया विकेटों का ‘दोहरा शतक’, चहल-भुवी के क्लब में शामिल; SRH ने 60 रन में खोए 9 विकेट
सुनील नरेन ने IPL में पूरा किया विकेटों का ‘दोहरा शतक’, चहल-भुवी के क्लब में शामिल; SRH ने 60 रन में खोए 9 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ने सलिल अरोड़ा को एक बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड किया और अपना 200वां आईपीएल विकेट लिया। इसके बाद एक विकेट और उन्हें इस पारी में मिला। नरेन ने 4 ओवर में 31 रन देकर कुल दो विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस पारी में केकेआर के लिए पहला ओवर डाला था।

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी मैट पारी गेंदें ओवर मेडन रन विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी औसत इकोनॉमी स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट
युजवेंद्र चहल 182 179 3941 656.5 4 5273 228 5/40 23.12 8.02 17.28 8 1
भुवनेश्वर कुमार 199 199 4432 738.4 14 5676 215 5/19 26.40 7.68 20.61 2 2
सुनील नरेन 197* 195 4531 755.1 3 5133 201 5/19 25.53 6.79 22.54 7 1
पीयूष चावला 192 191 3850 641.4 2 5108 192 4/17 26.60 7.96 20.05 2 0
रविचंद्रन अश्विन 221 217 4710 785.0 4 5652 187 4/34 30.22 7.20 25.18 1 0
जसप्रीत बुमराह 154 154 3535 589.1 8 4315 186 5/10 23.19 7.32 19.00 3 2
ड्वेन ब्रावो 161 158 3119 519.5 3 4360 183 4/22 23.82 8.38 17.04 2 0
रविंद्र जडेजा 264 233 4188 698.0 2 5358 177 5/16 30.27 7.67 23.66 3 1
अमित मिश्रा 162 162 3371 561.5 6 4145 174 5/17 23.82 7.37 19.37 4 1
लसिथ मलिंगा 122 122 2827 471.1 8 3365 170 5/13 19.79 7.14 16.62 6 1

हैदराबाद ने 60 रन में गंवाए 9 विकेट

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस मैच में टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी और 19 ओवर में सिर्फ 165 रन पर सिमट गई है। एक समय 105 रन पर टीम का एक विकेट था। उसके बाद अगले 60 रन में 9 विकेट गिर गए। ने तीन विकेट झटके। वहीं सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को 2-2 सफलताएं मिलीं।

वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को 1-1 विकेट मिला। ट्रेविस हेड ने हैदराबाद के लिए 28 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली और इशान किशन ने 29 गेंद पर 42 रन बनाए।

Leave a Reply